• August 21, 2025

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद यूके में गौतम गंभीर समेत तीन क्रिकेटर्स को लेकर की गई शिकायत

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद यूके में गौतम गंभीर समेत तीन क्रिकेटर्स को लेकर की गई शिकायत
Share

भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में खेली गई एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई. इस सीरीज में भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की रणनीति और नेतृत्व की जमकर चर्चा हुई. हालांकि, गंभीर सुर्खियों में केवल अपनी कोचिंग के कारण ही नहीं, बल्कि अपनी सख्त और गंभीर छवि को लेकर भी रहे. सीरीज के दौरान गंभीर की छवि ने यूके के एक फैन का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसे लेकर दिनेश कार्तिन ने एक अनोखा किस्सा शेयर किया है.

फैंस की अनोखी शिकायत

पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने एक मजेदार खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि यूके के कुछ क्रिकेट फैंस ने स्काई स्पोर्ट्स को शिकायत भेजी है कि इस पूरे समर सीजन में तीन लोगो के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने को ही नही मिली. इन तीन नामों में सबसे पहला नाम था भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर, दूसरा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन, और तीसरा एंडी फ्लावर.

यह वाकया द हंड्रेड टूर्नामेंट के दौरान सामने आया, जब ट्रेंट रॉकेट्स के कोच एंडी फ्लावर अपनी टीम की सात विकेट से जीत के बाद कार्तिक से बातचीत कर रहे थे, तो कार्तिक ने मजाकिया लहजे में फैंस की उस शिकायत का जिक्र किया. उन्होंने फ्लावर से पूछा, “जब आप डगआउट में बैठे होते हैं तो लोगो को आपके चेहरे पर मुस्कान क्यों नहीं नजर आती है?”

फ्लावर ने हंसते हुए जवाब दिया, “लोग मुझे लेकर गलत समझने लगते हैं और तुम्हें तो यह बात अच्छे से पता है.” जिस पर कार्तिक ने भी मजाकिया अंदाज में हामी भरते हुए कहा की, “हां मै ये जानता हूं.”

दिनेश कार्तिक और एंडी का यह मजेदार बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

इंग्लैंड में दिखाया टीम इंडिया ने दम

गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. टीम जब 1-2 से पीछे थी, तब आखिरी टेस्ट में युवा खिलाड़ियों के दम पर भारत ने जीत हासिल कर सीरीज को 2-2 पर खत्म किया. इस ऐतिहासिक ड्रॉ के बाद गंभीर की रणनीति और नेतृत्व की तारीफ हर जगह हो रही है. 



Source


Share

Related post

घूमा कैमरा, गंभीर के ‘मास्टरप्लान’ की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा

घूमा कैमरा, गंभीर के ‘मास्टरप्लान’ की खुली पोल;…

Share गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे टेस्ट के चौथे दिन एक ऐसा वीडियो…
Interview | Sai Sudharsan: The satisfaction from scoring runs in Tests is unparalleled

Interview | Sai Sudharsan: The satisfaction from scoring…

Share Since the start of the IPL, runs have been flowing from B. Sai Sudharsan’s bat. The Gujarat Titans opener had a great…
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिय

गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार,…

Share श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया अगली टी20 सीरीज जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी, जिसके लिए प्लेयर्स…