• August 29, 2024

सितंबर में होगी भारत-बांग्लादेश सीरीज, अब सुरेश रैना के बयान से बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

सितंबर में होगी भारत-बांग्लादेश सीरीज, अब सुरेश रैना के बयान से बढ़ी टीम इंडिया की चिंता
Share

Suresh Raina on India vs Bangladesh Test Series: भारतीय टीम की आखिरी सीरीज श्रीलंका के साथ हुई थी, जहां 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारत 2-0 से हार गया था. अब टीम इंडिया के सामने अगली चुनौती बांग्लादेश की होगी, जिसके साथ उसे 2 टेस्ट मुकाबले और तीन टी20 मैच खेलने हैं. अब भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने आगामी शृंखला पर अहम बयान सामने रखा है. रैना का मानना है कि टीम इंडिया को बांग्लादेश से सावधान रहने की जरूरत होगी.

एएनआई से बातचीत के दौरान सुरेश रैना ने बताया कि अब एक नई टेस्ट टीम तैयार होने वाली है. उन्होंने कहा, “अब टेस्ट मैचों के लिए नई टीम सामने आएगी. बांग्लादेश के पास अच्छे स्पिन गेंदबाज हैं और दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में खेला जाएगा. सीरीज में अन्य मुकाबले भी होंगे, लेकिन इस सीरीज के माध्यम से भारत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की अच्छी तैयारी कर पाएगा.”

बांग्लादेश से रहना होगा सावधान

एक तरफ सुरेश रैना का मानना है कि बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए तैयार होने में मदद करेगी. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश को हल्के में नहीं लिया जा सकता क्योंकि उसका स्पिन अटैक लाजवाब है. उनके पास कई अच्छे खिलाड़ी हैं जो लंबे अरसे से अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं.

सुरेश रैना द्वारा बांग्लादेश की चुनौती के प्रति चिंता व्यक्त करना सही भी है. क्योंकि इसी बांग्लादेश ने कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान को उसी के घर में टेस्ट मैच में धूल चटाई है. याद दिला दें कि रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया था. उस मैच की दूसरी पारी में विशेष रूप से शाकिब अल हसन और मेहदी हसन ने क्रमशः 3 और 4 विकेट लेकर पाकिस्तान को जीत से दूर ले जाने का काम किया था.

यह भी पढ़ें:

कैसे सुलझी रोहित-हार्दिक की लड़ाई? विराट और द्रविड़ का अहम रोल; जानें कैसे सब हुआ ठीक




Source


Share

Related post

ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा

ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा…

Share पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद और बढ़ गई…
The ‘best is yet to come’ for Ayush Badoni

The ‘best is yet to come’ for Ayush…

Share Frank: Badoni admits he was subpar in the most recent IPL. | Photo Credit: FILE PHOTO: R.V.…
Maharani Trophy | Vrinda’s Hubli Tigers seizes the moment, shifts the momentum

Maharani Trophy | Vrinda’s Hubli Tigers seizes the…

Share On song: Vrinda’s Hubli Tigers is now in a good position to qualify for Sunday’s final. |…