• October 5, 2025

गौतम गंभीर को सुननी पड़ी खरी-खोटी, भारत के इस दिग्गज ने हर्षित राणा के सेलेक्शन पर उठाए सवाल

गौतम गंभीर को सुननी पड़ी खरी-खोटी, भारत के इस दिग्गज ने हर्षित राणा के सेलेक्शन पर उठाए सवाल
Share


Harshit Rana Selection In ODI And T20 Team: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलने हैं. इन दोनों सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल खिलाड़ियों में 7 प्लेयर्स ऐसे हैं, जो ODI और टी20 दोनों टीमों में शामिल हैं. लेकिन इन खिलाड़ियों में एक प्लेयर ऐसा है, जिसके टीम में सेलेक्शन होने पर पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और वर्ल्ड चैंपियन कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर हमला बोला है.

हर्षित राणा के सेलेक्शन पर उठे सवाल

भारतीय टीम में लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इसे लेकर पूर्व क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत ने मैनेजमेंट पर सवाल खड़े कर दिए. के श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि ‘लगातार ऐसे सेलेक्शन से वे खिलाड़ियों को भी कंफ्यूज कर रहे हैं. यहां तक कि हमें भी ये नहीं पता होता कि कब किस खिलाड़ी को टीम में मौका दिया जाएगा. अचानक यशस्वी जायसवाल को टीम में लिया जाता है और फिर अगले मिनट ही उन्हें टीम से बाहर बैठा दिया जाता है. श्रीकांत ने आगे कहा कि लेकिन लगातार खिलाड़ियों के ऐसे बदलाव से उनका मनोबल कमजोर होता है’.

क्रिस श्रीकांत ने आगे कहा कि ‘टीम इंडिया में केवल एक ही परमानेंट खिलाड़ी है, वो हैं हर्षित राणा. कोई नहीं जानता कि वो इस टीम में क्यों हैं. आप उन खिलाड़ियों को नहीं चुनते, जो अच्छा कर रहे हैं, लेकिन उन प्लेयर्स को ले लेते हैं, जो कुछ भी नहीं कर रहे’. श्रीकांत ने आगे कहा कि ‘आपको 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, लेकिन मुझे लगता है कि आप ऐसा कर नहीं रहे हैं’.

गंभीर पर जमकर बरसे श्रीकांत

क्रिस श्रीकांत ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘हर्षित राणा की तरह बनना सही है, जो टीम में सेलेक्ट होने के लिए उनकी हां में हां मिलाते रहें. अगर आप हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी को संभावित प्लेयर्स की लिस्ट में लेते हैं, तब आपको वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भूल जानी चाहिए’.

यह भी पढ़ें

‘हेडलेस चिकन…’, शोएब अख्तर ने ट्रॉफी चोर मोहसिन नकवी को क्या कुछ कह दिया, बयान को लेकर बवाल



Source


Share

Related post

‘We are starting from zero again’: Shreyas Iyer reveals Gautam Gambhir’s message

‘We are starting from zero again’: Shreyas Iyer…

Share Shreyas Iyer and Gautam Gambhir (X-BCCI) India captain Shreyas Iyer has insisted he is ready to embrace…
AFG के खिलाफ तीसरे वनडे में किसकी जगह लेंगे हर्षित राणा? प्लेइंग इलेवन में बड़ा उलटफेर तय

AFG के खिलाफ तीसरे वनडे में किसकी जगह…

Share शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घोषणा करते हुए बताया कि हर्षित राणा टीम इंडिया…
Harshit Rana joins India squad ahead of third ODI vs Afghanistan in Chennai

Harshit Rana joins India squad ahead of third…

Share NEW DELHI: Fast bowler Harshit Rana was added to the India squad on Friday, ahead of the…