• May 28, 2025

ऋतिक रोशन की पैन इंडिया फिल्म में एंट्री, केजीएफ-कांतारा मेकर्स संग करेंगे काम

ऋतिक रोशन की पैन इंडिया फिल्म में एंट्री, केजीएफ-कांतारा मेकर्स संग करेंगे काम
Share

Hrithik Roshan Hombale Films: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म ‘वॉर 2’ की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें वो जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे. इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था.

इस बीच ऋतिक रोशन से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैंस को सरप्राइज दिया है. ऋतिक रोशन बॉलीवुड के बाद अब साउथ में भी धमाल मचाने के लिए तैयार है, जहां वो फिल्म मेकर्स के साथ काम करेंगे. 



होम्बले फिल्म के साथ हाथ मिलाएंगे ऋतिक रोशन?
दरअसल केजीएफ (KGF), कांतारा (Kantara) और सलार (Salaar) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाली होम्बले फिल्म्स ने ऋतिक के साथ एक मेगा पैन-इंडिया प्रोजेक्ट साइन किया है, इसकी जानकारी होम्बले फिल्म्स ने अपने हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर के दी है.

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक नोट पोस्ट किया, जिसमें लिखा था- ‘वे उन्हें ग्रीक गॉड कहते हैं, उन्होंने दिलों पर राज किया है, सीमाओं को तोड़ा है और हम देखते हैं कि वह वास्तव में क्या हैं. हम सालों की मेहनत से बने इस कोलेबोरेशन के लिए होम्बले परिवार में ऋतिक रोशन का स्वागत करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं. धैर्य, भव्यता और गौरव की एक कहानी सामने आने वाली है, द बिंग बैंग की शुरुआत.’


ऋतिक प्रोजेक्ट के लिए है एक्साइटमेंट 
ऋतिक ने भी इस प्रोजेक्ट को लेकर अपना एक्साइटमेंट दिखाया है. उन्होंने कहा- ‘होम्बले पिछले कुछ सालों से बेहतरीन कहानियां पेश कर रहा है. मैं उनके साथ कोलेब करने और अपने फैंस को खास सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने के लिए एक्साइटेड हूं. हम बड़े सपने देख रहे हैं और इस विजन को रियल बनाने के लिए तैयार हैं.’

ऋतिक अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ 

ऋतिक अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आएंगे, अयान मुखर्जी के डायरेक्शन वाली ‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी मेन रोल में हैं. यह फिल्म एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, इस फिल्म से जूनियर एनटीआर बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं.

 




Source


Share

Related post

‘रामायण’ का टीजर देख करण जौहर, आलिया- ऋतिक समेत सेलेब्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

‘रामायण’ का टीजर देख करण जौहर, आलिया- ऋतिक…

Share साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का पहला टीजर आज ही रिलीज हुआ है. इस भव्य…
Hrithik Roshan pens heartfelt note on fatherhood for sons Hrehaan and Hridhaan; Saba Azad and Sussanne Khan shower love | Hindi Movie News – The Times of India

Hrithik Roshan pens heartfelt note on fatherhood for…

Share Hrithik Roshan recently shared a deeply personal note on fatherhood while posting a throwback picture with his…
गोल्डी बहल की पार्टी में वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते दिखे ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन भी हुए स्पॉट

गोल्डी बहल की पार्टी में वॉकिंग स्टिक के…

Shareगोल्डी बहल की पार्टी में वॉकिंग स्टिक के सहारे चलते दिखे ऋतिक रोशन, अभिषेक बच्चन भी हुए स्पॉट…