• July 31, 2025

ICC की बल्लेबाजी रैंकिंग में किस नंबर पर रोहित शर्मा और विराट कोहली, रिटायरमेंट के बाद भी जलवा

ICC की बल्लेबाजी रैंकिंग में किस नंबर पर रोहित शर्मा और विराट कोहली, रिटायरमेंट के बाद भी जलवा
Share

Rohit Sharma And Virat Kohli ICC Rankings: भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. इन दोनों दिग्गजों ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद 20 ओवरों के खेल से संन्यास का ऐलान कर दिया था. वहीं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ये दोनों खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायर हो गए. लेकिन अभी विराट और रोहित वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं. ये दोनों खिलाड़ी आईसीसी मेन्स वनडे बैटिंग रैंकिंग्स (ICC Men’s ODI Rankings) में टॉप 5 में शामिल हैं.

रोहित शर्मा और विराट कोहली की ICC Rankings

आईसीसी मेन्स ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा 756 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं. वहीं आईसीसी वनडे रैंकिंग में विराट कोहली 736 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर बने हुए हैं. भारत के ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी टी20 और टेस्ट से संन्यास के बाद भी वनडे रैंकिंग में टॉप 5 में शामिल हैं.

विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम आईसीसी की टेस्ट और टी20 रैंकिंग से हट चुका है. आईसीसी का ये नियम है कि जो भी खिलाड़ी जिस भी फॉर्मेट से संन्यास ले लेता है, उसे आईसीसी रैंकिंग से बाहर कर दिया जाता है. ये रैंकिंग केवल इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल रहे मौजूदा खिलाड़ियों के लिए होती है.

आईसीसी रैंकिंग्स में टॉप पर शुभमन गिल

आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में भारत की टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल नंबर वन है. गिल के पास ODI में 784 रेटिंग पॉइंट्स हैं. इस लिस्ट में शुभमन गिल के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम हैं, जो कि 766 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं.

आईसीसी मेन्स ODI बैटिंग रैंकिंग्स

1- शुभमन गिल – भारत – 784
2- बाबर आजम – पाकिस्तान – 766
3- रोहित शर्मा – भारत – 756
4- विराट कोहली – भारत – 736
5- डेरिल मिशेल – न्यूजीलैंड – 720
6- चरिथ असलंका – श्रीलंका – 719
7- हैरी टैक्टर – आयरलैंड – 708
8- श्रेयस अय्यर – भारत – 704
9- इब्राहिम जदरान – अफगानिस्तान – 676
10- कुसल मेंडिस – श्रीलंका – 669

यह भी पढ़ें

IND vs ENG 5th Test: गंभीर के सामने अग्निपरीक्षा! इंग्लैंड से सीरीज हारे तो सब्र खो देंगे भारतीय फैंस, पूर्व कप्तान का बड़ा बयान



Source


Share

Related post

वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी

वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ…

Share अजीत अगरकर टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर पद से हटाए जा सकते हैं. BCCI उनकी जगह वीवीएस…
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द

विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस…

Share आईपीएल 2026 के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच कथित विवाद ने सोशल मीडिया पर…
PV Sindhu Pens Emotional Thanks To Virat Kohli: ‘I Needed Someone Who Understood’

PV Sindhu Pens Emotional Thanks To Virat Kohli:…

Share Last Updated:July 20, 2026, 23:46 IST PV Sindhu revealed Virat Kohli’s advice helped her reshape her mindset…