• February 15, 2026

LIVE: आर प्रेमदासा स्टेडियम पहुंचीं भारत-पाकिस्तान की टीमें, कैसा है मौसम? जानें टॉस का अपडेट

LIVE: आर प्रेमदासा स्टेडियम पहुंचीं भारत-पाकिस्तान की टीमें, कैसा है मौसम? जानें टॉस का अपडेट
Share

आज 2026 टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला है. श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर जंग देखने को मिलेगी. यह जंग हथियार से नहीं बल्कि बैट और बॉल से लड़ी जाएगी. भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जो हर हाल में सलमान अली आगा की पाकिस्तान टीम को धूल चटाना चाहेंगे. 

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो अभिषेक शर्मा की टीम में वापसी लगभग पक्की है. शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभिषेक की वापसी के संकेत दे दिए थे. इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर को भी अंतिम ग्यारह में शामिल किया जा सकता है. आज भारत एक तेज गेंदबाज के साथ उतर सकता है, दूसरे तेज गेंदबाज की भूमिका हार्दिक पांड्या निभा सकते हैं. पिच को देखते हुए आज भारत 3 स्पिनर्स (अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव) के साथ उतर सकता है.

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें 

भारत और पाकिस्तान के मैच में बाबर आजम, साहिबजादा फरहान, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और अबरार अहमद जैसे खिलाड़ियों पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहने वाली हैं. ये ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अकेले दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं. 

पिच रिपोर्ट

आर प्रेमदासा स्टेडियम में स्पिनर्स के लिए मदद रहती है, लेकिन आज मौसम तेज गेंदबाजों को भी मदद कर सकता है. शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलने की संभावना है, ऐसे में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी का रोल बड़ा हो जाएगा. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम अगर 200 से अधिक रन बना लेती है तो लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के लिए मुश्किल हो जाएगी. गेंदें यहां ज्यादा टर्न होती है, ऐसे में वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल महत्वपूर्ण रोल निभा सकते हैं. टॉस जीतकर यहां पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही रहेगा.



Source


Share

Related post

Neil MacRae on Netherlands women’s historic T20 World Cup journey and Associate cricket challenges

Neil MacRae on Netherlands women’s historic T20 World…

Share For the Netherlands women, making it to the T20 World Cup in England was a big achievement.…
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो

वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट…

Share कुछ दिन पहले सचिन तेंदुलकर और शुभमन गिल को रॉयल बॉक्स में एकसाथ बैठकर विम्बलडन का मुकाबला…
4 महीने पहले बनी वर्ल्ड चैंपियन, अब लगातार हार से जूझ रही टीम इंडिया… आखिर कहां हो रही चूक?

4 महीने पहले बनी वर्ल्ड चैंपियन, अब लगातार…

Share चार महीने पहले टी20 वर्ल्ड कप जीतकर चैंपियन बनी टीम इंडिया इन दिनों लगातार हार से जूझ…