• August 26, 2026

Live: पसिंदु सूरियबन्दर ने जड़ा अर्धशतक, मेंडिस के साथ क्रीज पर मौजूद

Share

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट कोलंबो के सिंहला स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. आज बुधवार को टेस्ट का चौथा दिन है. भारत ने पहली पारी 503/9 रनों पर घोषित की थी. आज श्रीलंका ने अपनी पारी 265/8 से शुरू की, सोनल दिनुशा ने अपना शतक पूरा किया. श्रीलंका की पहली पारी के बचे दोनों विकेट सारांश जैन ने लिए, इस तरह श्रीलंका की पहली पारी 290 रनों पर समाप्त हुई. श्रीलंका फॉलोऑन नहीं बचा पाई, अब उनकी दूसरी पारी जारी है.

शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल की शतकीय पारी से भारत ने 500 से अधिक का स्कोर खड़ा किया. पडिक्कल ने 117 रन बनाए, जो उनका लगातार दूसरे टेस्ट में दूसरा शतक है. जुरेल ने नाबाद 115 रन बनाए. इसके आलावा शुभमन गिल (50) और ऋषभ पंत (63) ने महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली. भारत ने पहली पारी 503/9 रनों पर घोषित की थी.

श्रीलंका के लिए पहली पारी में असीथा फर्नांडो ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए. प्रभात जयसूर्या और केशरा नुवंथा ने 2-2 विकेट लिए, एक विकेट लाहिरू कुमारा ने लिया.

श्रीलंका की पहली पारी 290 पर समाप्त

श्रीलंका की पहली पारी 290 रनों पर समाप्त हुई, सोनल दिनुशा ने सर्वाधिक 103 रन बनाए. ये सोनल का दूसरा टेस्ट शतक है, पहला शतक उन्होंने इसी सीरीज के पहले मैच में बनाया था. पासिंदु सूरियबन्दर ने 80 रनों की अच्छी पारी खेली. हालांकि श्रीलंका फॉलोऑन नहीं बचा पाई और उन्हें दूसरी पारी शुरू करनी पड़ी.

पहली पारी में भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने 3-3 विकेट लिए. मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला. डेब्यू मैच खेल रहे सारांश जैन ने 2 विकेट लिए.

भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, के एल राहुल, देवदत्त पड़िक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जाडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

श्रीलंका की प्लेइंग 11: लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, पसिंदु सूर्यबंदारा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवंता, प्रभात जयसूर्या, असिता फ़र्नांडो, लाहिरु कुमारा.



Source


Share

Related post

2026 में टीम इंडिया ने छोड़े इतने कैच,…

Share क्रिकेट में एक कैच सिर्फ एक मौका नहीं होता, बल्कि कई बार वही पूरे मैच की कहानी…

Bangladesh Vs Sri Lanka Asian Games 2026 LIVE…

Share CNN name, logo and all associated elements ® and © 2026 Cable News Network LP, LLLP. A…

गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए…

Share सौरव गांगुली ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत की प्लेइंग 11 चुनते हुए ऐसे खिलाड़ी…