• October 29, 2025

क्या फिर सुलझेंगे रिश्ते? मोदी-जिनपिंग की मुलाकात के बाद दोनों देशों में फिर हुई बात

क्या फिर सुलझेंगे रिश्ते? मोदी-जिनपिंग की मुलाकात के बाद दोनों देशों में फिर हुई बात
Share


भारत और चीन ने एक बार फिर सीमा विवाद पर बातचीत की है. बुधवार को चीन के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच पश्चिमी सीमा क्षेत्र में नियंत्रण और प्रबंधन को लेकर खुली और गहरी बातचीत हुई. मंत्रालय के मुताबिक, दोनों पक्ष अब सैन्य और कूटनीतिक रास्तों से संवाद जारी रखेंगे. 

भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से इस बैठक पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. ये बातचीत ऐसे समय में हुई है जब भारत और चीन के रिश्तों में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है. 2020 में गलवान घाटी में हुए संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. इस साल दोनों देशों ने रिश्ते सुधारने के कई कदम उठाए हैं.

भारत और चीन के बीच फिर शुरू हुई उड़ानें

हाल ही में भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू हुईं. इंडिगो एयरलाइंस की कोलकाता से ग्वांगझू के लिए फ्लाइट इस दिशा में पहला कदम रही. दोनों देशों ने इसे संबंधों में बड़ी उपलब्धि बताया.

प्रधानमंत्री मोदी ने भी SCO सम्मेलन में लिया था हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चीन के तियानजिन शहर में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन में हिस्सा लिया था. यह उनकी कई सालों बाद चीन यात्रा थी. इस दौरान पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की.

मुलाकात के दौरान शी जिनपिंग ने की थी ये अपील

मुलाकात के दौरान शी जिनपिंग ने भारत-चीन संबंधों को ड्रैगन और हाथी के साथ आने का उदाहरण बताते हुए दोनों देशों से आपसी विश्वास और सहयोग बढ़ाने की अपील की. यह बातचीत दोनों देशों के बीच तनाव कम करने और एशिया में स्थिरता लाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें-

AI या इमोशनल ट्रैप? ChatGPT पर लाखों यूजर्स कर रहे हैं सुसाइड की बातें, OpenAI ने किया बड़ा खुलासा



Source


Share

Related post

राष्ट्रपति भवन में गूंजा रोहित शर्मा का नाम, पत्नी रितिका सजदेह का भावुक रिएक्शन हुआ वायरल

राष्ट्रपति भवन में गूंजा रोहित शर्मा का नाम,…

Share भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया,…
‘Same land that produced Aurangzeb also produced people like him’: Sanjay Raut’s swipe at PM Modi

‘Same land that produced Aurangzeb also produced people…

Share Prime Minister Narendra Modi and Senior Shiv Sena UBT leader Sanjay Raut (File photo) NEW DELHI: Senior…
भारत के खिलाफ बवाल काट रहा बांग्लादेश, आज इंडिया बॉर्डर की तरफ आएंगे हजारों लोग, जमात का कांड

भारत के खिलाफ बवाल काट रहा बांग्लादेश, आज…

Share बांग्लादेश की जमात-ए-इस्लामी और उसके नेतृत्व वाले इस्लामी और अन्य विपक्षी दलों के गठबंधन ने भारत-बांग्लादेश सीमा…