• August 31, 2024

रोहित को खरीदने के लिए तैयार है लखनऊ? जानें फील्डिंग कोच रोड्स ने क्या दिया जवाब

रोहित को खरीदने के लिए तैयार है लखनऊ? जानें फील्डिंग कोच रोड्स ने क्या दिया जवाब
Share

Rohit Sharma IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है. लिहाजा कई प्लेयर्स की टीमें बदलने वाली हैं. फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन भी करेंगी. रोहित शर्मा को लेकर कई तरह की खबरें चल रही हैं. अगर रोहित को मुंबई इंडियंस ने रिलीज किया तो उन्हें मेगा ऑक्शन में मोटी रकम मिल सकती है. रोहित को लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने प्रतिक्रिया दी है. रोड्स ने रोहित की तारीफ की और कहा कि उन्हें हर टीम लेना चाहेगी.

न्यूज24 की एक खबर के मुताबिक रोड्स ने कहा, ”रोहित शर्मा के पास काफी अनुभव है और वे कई खिताब जीत चुके हैं. रोहित को हर टीम खरीदना चाहेगी. मैं मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के कप्तान बदलने के मामले पर प्रतिक्रिया नहीं दे सकता हूं. लेकिन अगर वे कहीं जाना चाहेंगे तो मुंबई आसानी से नहीं छोडे़गी. मैंने रोहित और मुंबई के साथ काम किया है. वे दबाव की स्थिति को आसानी से संभाल लेते हैं और काफी शांत भी रहते हैं.”

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के दौरान हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया था. फ्रेंचाइजी ने रोहित को कप्तानी से हटा दिया था और उन्हें पहले इस बात की सूचना नहीं दी गई थी. रोहित के साथ-साथ उनके फैंस भी इस बात से नाराज थे. अब आईपीएल 2025 से पहले अफवाह है कि वे टीम छोड़ सकते हैं. लेकिन इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है.

अगर लखनऊ की बात करें तो इस टीम में कई बदलाव हो सकते हैं. हाल ही में टीम के मालिक संजीव गोयनका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. उन्होंने जहीर खान को बतौर मेंटर चुना है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोयनका से केएल राहुल को लेकर सवाल किया गया था. उन्होंने जवाब में कहा था कि राहुल परिवार की तरह हैं. लेकिन गोयनका ने उन्हें कप्तान रखने के सवाल पर कहा था कि इस फैसले में अभी काफी वक्त है.

यह भी पढ़ें : Virat Kohli: विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना… पाक दिग्गज ने फैंस से की खास अपील!



Source


Share

Related post

Till I am playing, there will always be noise: Rohit Sharma

Till I am playing, there will always be…

Share Rohit Sharma celebrates his century during 3rd ODI against England, at Lord’s in London on Sunday (July…
विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें

विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से…

Share भारतीय क्रिकेट में सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर चर्चाओं का दौर लगातार तेज हो रहा है.…
Virat Kohli breaks Ricky Ponting’s record, enters all-time top-five elite list

Virat Kohli breaks Ricky Ponting’s record, enters all-time…

Share India’s Virat Kohli (ANI Photo) Virat Kohli added another milestone to his glittering career during the second…