• April 22, 2026

लखनऊ की पिच पर धराशाई राजस्थान, वैभव-जुरेल सब फ्लॉप, जडेजा ने बचाई लाज

लखनऊ की पिच पर धराशाई राजस्थान, वैभव-जुरेल सब फ्लॉप, जडेजा ने बचाई लाज
Share

Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals Score: लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच फिर से लो-स्कोरिंग साबित हुई है. 155 रन बनाने में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों के पसीने छूट गए. वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल एक बार फिर फ्लॉप रहे. रवींद्र जडेजा ने 40 रनों की जुझारू पारी खेल जैसे-तैसे राजस्थान टीम की लाज बचाई. अंतिम 3 ओवरों में राजस्थान के बल्लेबाजों ने 43 रन जोड़े.

रवींद्र जडेजा ने बचाई लाज

एक समय राजस्थान रॉयल्स ने 32 के स्कोर पर तीन विकेट खो दिए थे. देखते ही देखते 77 रन तक आते-आते राजस्थान की आधी टीम वापस लौट चुकी थी. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 8 रन बनाए, यशस्वी जायसवाल को शुरुआत तो मिली, लेकिन वो भी 12 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हो गए. ध्रुव जुरेल तो खाता तक नहीं खोल सके और कप्तान रियान पराग ने 20 रनों का योगदान दिया.

जब रवींद्र जडेजा बैटिंग करने आए, तब राजस्थान रॉयल्स ने 9 ओवरों में 62 के स्कोर पर 4 विकेट खो दिए थे. यहां से जडेजा ने पारी को संभाला. जडेजा ने 19वें ओवर तक खुद को रोके रखा, क्योंकि 19वें ओवर के अंत तक वो 23 गेंद में 23 रन बनाकर खेल रहे थे. अंतिम ओवर में उन्होंने मयंक यादव को टारगेट करते हुए कुल 20 रन बटोरे. जडेजा 29 गेंद में 43 रन बनाकर नाबाद लौटे. इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए शुभम दुबे ने 11 गेंद में 19 रन बनाए.

क्या डिफेंड होंगे 159 रन?

इकाना स्टेडियम की पिच पूरे IPL 2026  टूर्नामेंट के दौरान धीमे स्वभाव की रही है. आज राजस्थान को 159 रन डिफेंड करने हैं, जो इस मैदान पर पूरी तरह संभव है. यहां 126 रन भी डिफेंड हो चुके हैं, जो कारनामा RCB ने 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ किया था. वहीं 2023 सीजन में ही गुजरात टाइटंस 135 रन बनाकर भी इस मैदान पर जीत गई थी.

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी अचानक क्यों नहीं बना पा रहे रन? दिग्गज ने सबसे बड़ी गलती बताकर खोली पोल



Source


Share

Related post

India Vs Sri Lanka Live Score, 1st Test Day 2: Play To Start At 02:35 PM, IND 288/2 In 1st Innings

India Vs Sri Lanka Live Score, 1st Test…

Share India vs Sri Lanka Live Score, 1st Test Day 2 (India National Cricket Team vs Sri Lanka…
Australia Vs Bangladesh Live Score, 1st Test Day 3: Follow Scorecard And Match Action From Darwin

Australia Vs Bangladesh Live Score, 1st Test Day…

Share Australia vs Bangladesh 1st Test Day 3 Live Score: Bangladesh will look to press home their advantage…
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर…

Share भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में ही अपने खेल से क्रिकेट की दुनिया का…