• February 6, 2026

पत्नी और तीन बच्चों को अपने साथ कार में किया बंद, पेट्रोल छिड़कर लगा ली आग

पत्नी और तीन बच्चों को अपने साथ कार में किया बंद, पेट्रोल छिड़कर लगा ली आग
Share

केरल के वायनाड जिले से एक बेहद सनसनीख़ेज़ और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां कार में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार के मालिक सजीर ने कथित तौर पर खुद ही कार में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. उस वक्त कार के अंदर उसकी पत्नी और तीन बच्चे भी मौजूद थे. यह घटना मानंदवाड़ी के एरुमाथेरू इलाके की बताई जा रही है.

पुलिस के अनुसार यह मामला सुसाइड पैक्ट का प्रतीत हो रहा है. आग लगने से कार के मालिक सजीर की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी 50 प्रतिशत से ज्यादा जल गई है. तीनों बच्चे भी गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में चल रहा है.

आर्थिक तंगी का मामला आया सामने
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सजीर का एक वीडियो भी मिला है, जिसे उसने कथित तौर पर इस वारदात से पहले रिकॉर्ड किया था. वीडियो में सजीर ने अपनी आर्थिक तंगी का ज़िक्र किया है और वह कहता दिख रहा है कि उसकी मौत का ज़िम्मेदार EC बापू नाम का एक व्यक्ति है. वीडियो में रफीक नाम के एक अन्य व्यक्ति का भी जिक्र किया गया है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक, सजीर अपने परिवार के साथ पहले EC बापू के घर पहुंचा, जहां उसने अपनी कार उसके घर में घुसा दी. इसके बाद कार के अंदर से पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस घटना के पीछे की असली वजह, वीडियो में लगाए गए आरोप और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की भी बारीकी से पड़ताल कर रही है.

ये भी पढ़ें

भारत का एक और मास्टरस्ट्रोक! पाक-सऊदी समझौते के बीच अब खाड़ी से व्यापार करेगा इंडिया, डील कब?



Source


Share

Related post

At Least 8 Dead, 5 Injured After Massive Fire Engulfs Firecracker Factory In Ahmedabad

At Least 8 Dead, 5 Injured After Massive…

Share Last Updated:July 18, 2026, 18:14 IST The injured were rushed to L.G. Hospital for treatment, while officials…
3 घंटे तक हिरासत, जबरन माफीनामा और प्रताड़ना के आरोप में लक्ष्मी प्रिया समेत 3 पर FIR

3 घंटे तक हिरासत, जबरन माफीनामा और प्रताड़ना…

Share अभिनेत्री अंसीबा हसन को त्रिपुनिथुरा महिला प्रकोष्ठ में गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में रखने और परेशान करने…
Fire breaks out in Bihar passenger train; no casualties reported

Fire breaks out in Bihar passenger train; no…

Share A fire broke out in the Sasaram-Patna passenger train on Monday due to a suspected short circuit…