• July 26, 2026

पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय

पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
Share

भारत के ‘स्पीड गन’ मयंक यादव ने इतिहास रच डाला है. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में पहली गेंद पर ब्रायन बैनेट का विकेट लेकर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया. वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसे केवल दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने तीन बार पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया है.

मयंक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ इसी सीरीज में 2 बार ऐसा किया है. पहले टी20 मैच में पारी की पहली गेंद पर उन्होंने ब्रायन बैनेट का विकेट लिया था. तीसरे मैच में भी कार्बन-कॉपी वही सीन दोबारा देखने को मिला. इस बार भी पारी की पहली गेंद पर मयंक ने ब्रायन बैनेट को अपना शिकार बनाया.

मयंक यादव ने रचा इतिहास

मयंक यादव अब ऐसे दूसरे गेंदबाज हैं, जिन्होंने तीन बार टी20 मुकाबले में पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया है. उनसे पहले सिर्फ भुवनेश्वर कुमार 3 बार ऐसा कर पाए हैं. भुवनेश्वर ने भी अपने करियर में तीन बार पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया है. भारत के लिए हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह 2-2 बार ऐसा कर चुके हैं.

टी20 में पारी की पहली गेंद पर विकेट (भारत के लिए)

  • 3 बार – भुवनेश्वर कुमार
  • 3 बार – मयंक यादव
  • 2 बार – हार्दिक पांड्या
  • 2 बार – अर्शदीप सिंह

मयंक यादव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में 2 बार पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया है. उन्होंने पहली बार साल 2024 में ऐसा किया था. उस साल अक्टूबर महीने में भारत-बांग्लादेश सीरीज के आखिरी टी20 मैच में बांग्लादेश की टीम 298 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. बांग्लादेश की पारी की पहली ही गेंद पर मयंक यादव ने परवेज हुसैन इमोन को आउट कर दिया था.

यह भी पढ़ें:

भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट

तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन



Source


Share

Related post

IND vs WI T20Is | Keep it simple,…

Share India’s Mayank Yadav in action during the 2nd T20I match between India and West Indies at JSCA…
ऐतिहासिक फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाया A, जानिए इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह

ऐतिहासिक फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाया A,…

Share वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक लगाकर खास अंदाज में सेलिब्रेट किया, उन्होंने हाथों से A…
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिय

गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार,…

Share श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया अगली टी20 सीरीज जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी, जिसके लिए प्लेयर्स…