• November 10, 2023

सेमीफाइनल चूकने के बाद पाक टीम पर खूब बन रहे मीम, सहवाग ने लिखा- ‘पाकिस्तान जिंदा भाग’

सेमीफाइनल चूकने के बाद पाक टीम पर खूब बन रहे मीम, सहवाग ने लिखा- ‘पाकिस्तान जिंदा भाग’
Share

Pakistan WC 2023 Semi-Final Chance: वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान का सफर लगभग खत्म हो चुका है. उसका सेमीफाइनल में पहुंचना नामुमकिन है. अगर उसे अंतिम चार में जगह बनानी है तो अपने आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को कम से कम 287 रन से मात देनी होगी या रन चेज़ करते हुए 3.4 ओवर में टारगेट हासिल करना होगा. यह दोनों ही परिस्थितियां असंभव है. ऐसे में पाकिस्तान का सेमीफाइनल से बाहर होना तय माना जा रहा है.

पाकिस्तान को सबसे बड़ा झटका गुरुवार (9 नवंबर) रात को तब लगा, जब न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को करारी शिकस्त दे डाली. अगर न्यूजीलैंड बड़ी जीत दर्ज नहीं करता तो पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल की कुछ उम्मीद बाकी रह सकती थी लेकिन अब उसका टूर्नामेंट में आगे का सफर असंभव है.

पाकिस्तान की इस हालत पर भारतीय क्रिकेट फैंस बीती रात से ही खूब मजे ले रहे हैं. पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर जमकर मीम्स बनाए जा रहे हैं. कोई यूजर्स लिख रहा है कि पाकिस्तान ने कराची एयरपोर्ट के लिए क्वालीफाई कर लिया है, तो किसी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आटा थमाकर घर लौटते दिखाया है. सबसे खास रिएक्शन तो वीरेंद्र सहवाग का आया है. उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में पाकिस्तान जिंदाबाद की जगह पाकिस्तान जिंदा भाग लिखा है. देखें टॉप मीम्स…

यह भी पढ़ें…

ENG vs PAK: इंग्लैंड टीम को ड्रेसिंग रूम में बंद कर सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान, वसीम अकरम ने सुझाया मजेदार फॉर्मूला




Source


Share

Related post

ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा

ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा…

Share पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद और बढ़ गई…
West Indies Vs Pakistan 1st Test Day 2 LIVE Score: Follow Scorecard & Match Updates From Trinidad

West Indies Vs Pakistan 1st Test Day 2…

Share West Indies Vs Pakistan 1st Test Day 2 LIVE Score: Kavem Hodge struck his fourth Test fifty…
West Indies Vs Pakistan Live Score, 1st Test Day 1: Follow Scorecard And Match Action From Brian Lara Stadium

West Indies Vs Pakistan Live Score, 1st Test…

Share West Indies vs Pakistan Live Score, 1st Test Day 1 (West Indies Cricket Team vs Pakistan National…