• March 27, 2023

जब धोनी ने प्रैक्टिस मैच में मारा छक्का, लोगों ने धोनी…धोनी…करके हिला दिया पूरा स्टेडियम

जब धोनी ने प्रैक्टिस मैच में मारा छक्का, लोगों ने धोनी…धोनी…करके हिला दिया पूरा स्टेडियम
Share

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी का क्रेज कितना है, इसका अंदाजा आप हमारे इस आर्टिकल में नीचे अटैच की गई दो वीडियो को देखकर लगा सकते हैं. अभी आईपीएल का 16वां सीजन शुरू नहीं हुआ है, लेकिन चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम दर्शकों से इतना ज्यादा भरा हुआ है, जैसे मानों आईपीएल का फाइनल मैच चल रहा हो. दरअसल, आईपीएल शुरू होने से पहले ये लोग धोनी के प्रैक्टिस करते हुए देखने के लिए आते हैं.

महेंद्र सिंह धोनी ने सोमवार को मैदान पर जमकर प्रैक्टिस की. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी आईपीएल की तैयारी करने के लिए आपस में मैच खेल रहे थे, जिसे देखने हजारों दर्शक स्टेडियम आए थे. महेंद्र सिंह धोनी जैसी ही डगआउट से बल्लेबाजी करने के लिए बाहर निकले, पूरा स्टेडियम दर्शकों की शोर से हिलने लगा. चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी के इस ग्रैंड एंट्री की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो कुछ ही मिनटों में इतनी ज्यादा वायरल हो गई कि ट्विटर पर महेंद्र सिंह धोनी (द ऑल टाइम ऑफ ग्रेटेस्ट) ट्रेंड होने लगे.

जब धोनी ने ली ग्राउंड में एंट्री

धोनी ने अपनी शानदार एंट्री के बाद डाउन द ग्राउंड एक लंबा छक्का मारा, बस फिर क्या था. पूरा स्टेडियम धोनी…धोनी… के नारों से गूंजने लगा. धोनी का यह शॉट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. फैन्स कमेंट करके भविष्यवाणी कर रहे हैं कि इस बार दर्शकों को धोनी की सबसे धांसू बल्लेबाजी देखने को मिलेगी, तो वहीं, कुछ कह रहे हैं कि काफी सालों के बाद विनटेज धोनी के शॉट्स देखने की उम्मीद है. 



आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछला साल बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा था. 4 बार आईपीएल जीतने वाली यह टीम पॉइंट्स टेबल में नौवे स्थान पर रही थी. इस साल आईपीएल का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा. ऐसे में धोनी की चेन्नई डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स को हराकर टूर्नामेंट की बेहतरीन शुरुआत करना चाहेगी. 

यह भी पढ़ें: Highest Total in Test, ODI and T20: टेस्ट, वनडे और टी-20 के किसी एक मैच में कब और किसने बनाए सबसे ज्यादा रन, जानें क्रिकेट के ये तीन ऐतिहासिक रिकॉर्ड



Source


Share

Related post

Rajat Patidar Creates History, Becomes 1st Captain In IPL To…

Rajat Patidar Creates History, Becomes 1st Captain In…

Share Last Updated:June 01, 2026, 00:01 IST Rajat Patidar, who led RCB to the IPL title in 2026,…
IPL 2026: GT puts on a show with crushing victory, sends CSK packing

IPL 2026: GT puts on a show with…

Share Gujarat Titans players celebrate the wicket of CSK’s Batsman during the IPL 2026 T20 Cricket Match between…
‘I felt blessed from upstairs’: Ishan Kishan dedicates SRH playoff-clinching knock to grieving cousin – Watch

‘I felt blessed from upstairs’: Ishan Kishan dedicates…

Share Sunrisers Hyderabad’s Ishan Kishan plays a shot during IPL match against Chennai Super Kings. (AP Photo) NEW…