• June 1, 2026

ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना

ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
Share

Donald Trump Talk To Benjamin Netanyahu: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ईरान से चल रही शांति समझौते को लेकर वार्ता, साथ ही अमेरिका की तरफ से खाड़ी मुल्कों पर डाला जा रहा अब्राहम समझौते में शामिल होने का दवाब के बीच अब इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से हुई बातचीत को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ने अहम जानकारी साझा की है. 

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट द ट्रूथ पर बयान जारी किया है. उन्होंने कहा है कि मेरी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ सार्थक बातचीत हुई है. ट्रंप ने बताया कि बेरूत में कोई भी सैनिक नहीं भेजा जाएगा. इसके अलावा जो सैनिक रास्ते में थे, उन्हें भी वापस बुला लिया गया है. 

हिज्बुल्लाह से अच्छी बातचीत हुई है

ट्रंप ने बताया कि इसी तरह हाई लेवल डेलीगेशन के माध्यम से मेरी हिज्बुल्लाह के साथ भी बहुत अच्छी बातचीत हुई. वे इस बात पर सहमत हुए कि गोलीबारी पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी. यानी इजरायल उन पर हमला नहीं करेगा. न ही वे इजरायल पर हमला करेंगे.

अमेरिकी ने इजरायल के साथ मिलकर 28 फरवरी को हुए ईरान पर संयुक्त कार्रवाई की थी. इसके बाद से ही मिडिल ईस्ट में तनाव गहरा गया था. तब से अबतक फिलहाल किसी तरह का समझौता अमेरिका और ईरान में नहीं हुआ. एक बार शांति वार्ता विफल हो चुकी है. लेकिन पिछले कुछ वक्त से अन्य दौर की वार्ता तेजी से आगे बढ़ रही है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है. इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद. ट्रंप का यह बयान भी हाल ही में आया है. 

यह भी पढ़ेंः मिडिल ईस्ट में फिर होगी जंग? अमेरिका ने ईरान के दो द्वीपों पर बरसाए बम, भड़के ईरान ने की जवाबी कार्रवाई

ईरान सचमुच एक डील करना चाहता है: डोनाल्ड ट्रंप
ट्रंप ने कहा है कि ईरान सचमुच एक डील करना चाहता है. यह U.S.A. और हमारे साथ खड़े लोगों के लिए एक अच्छी डील होगी. क्या डेमोक्रेट्स, और कुछ ऐसे रिपब्लिकन जो देशभक्त नहीं लगते, यह नहीं समझते कि मेरे लिए अपना काम ठीक से करना और बातचीत करना कितना ज्यादा मुश्किल हो जाता है. जब कुछ राजनीतिक लोग लगातार नकारात्मक बातें बड़बड़ाते रहते हैं. ऐसी बातें जो पहले कभी नहीं सुनी गईं कि मुझे तेजी से आगे बढ़ना चाहिए, या धीरे चलना चाहिए, या युद्ध करना चाहिए, या युद्ध नहीं करना चाहिए, या जो भी हो. बस आराम से बैठिए और निश्चिंत रहिए. अंत में सब कुछ ठीक हो जाएगा. हमेशा ऐसा ही होता है.

ये भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट में फिर होगी जंग? अमेरिका ने ईरान के दो द्वीपों पर बरसाए बम, भड़के ईरान ने की जवाबी कार्रवाई



Source


Share

Related post

SIR पर बढ़ा बवाल! ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे…

Share SIR विवाद के बाद से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हो रही है.…

‘They’ll Be Hit Very Hard’: Trump Warns Iran…

Share News world ‘They’ll Be Hit Very Hard’: Trump Warns Iran With Fresh Strikes If Linked To Flydubai…

Iran Urges US Voters To Reject Trump Policies…

Share News world Iran Urges US Voters To Reject Trump Policies Ahead Of Midterms, Calls For Peace In…