• March 25, 2023

क्रूड ऑयल की कीमतों में फिर गिरावट, मगर कई शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें यहां

क्रूड ऑयल की कीमतों में फिर गिरावट, मगर कई शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें यहां
Share

Petrol Diesel Price On 25 March 2023: भारत में हर दिन पेट्रोल-डीजल का नया दाम (Petrol Diesel Price) जारी किया जाता है. ये रेट अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) के आधार पर तय किए जाते हैं. डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) में आज 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है और यह 69.26 डॉलर पर कारोबार कर रहा है.

ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) में 1.21 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है और यह 74.99 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. कच्चे तेल कीमतों में गिरावट के बाद भी देश के कई शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़त दर्ज की जा रही है.मगर चारों महानगरों में दाम स्थिर बने हुए हैं. आइए जानते हैं इस बारे में-

चार महानगरों में नहीं बदली कीमतें

  • दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

इन प्रमुख शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली से सेट नोएडा में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़त दर्ज की जा रही है. नोएडा में पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 26 पैसे महंगा होकर 96.92 रुपये और 90.08 रुपये मिल रहा है. वहीं गुरुग्राम में पेट्रोल 10 पैसे और डीजल भी 10 पैसे महंगा होकर 96.94 रुपये और डीजल 89.82 रुपये लीटर बिक रहा है. यूपी की राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल 14 पैसे और डीजल 13 पैसे सस्ता होकर 96.43 रुपये और 89.63 रुपये लीटर बिक रहा है. आज झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल 1.23 रुपये लीटर और डीजल 1.22 रुपये लीटर महंगा होकर 101.07 रुपये और 95.87 रुपये लीटर बिक रहा है.

अपने शहर का पेट्रोल-डीजल के दाम कैसे करें चेक

सरकारी तेल कंपनियां अपने ग्राहकों को SMS के जरिए नये दाम चेक करने की सुविधा देती हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने शहर के फ्यूल रेट्स चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर भेज दें. बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें. एचपीसीएल  (HPCL) के ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज भेजें. इसके बाद कुछ ही मिनटों में आपको अपने मोबाइल पर पेट्रोल-डीजल को ताजा रेट्स की जानकारी मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें-

LPG Subsidy: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार ने एलपीजी सब्सिडी का किया ऐलान 



Source


Share

Related post

एथेनॉल नहीं होता तो आज 125 रुपए लीटर होता पेट्रोल का दाम, सरकार ने संसद में कहा

एथेनॉल नहीं होता तो आज 125 रुपए लीटर…

Share Government on E20 Fuel: ईरान और यूएस के बीच चले युद्ध के कारण भारत में ईंधन की…
बेकार समझकर न फेंकें ये चीजें, घर के कबाड़ से शुरू करें बिजनेस, होगी कमाई

बेकार समझकर न फेंकें ये चीजें, घर के…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom कबाड़ इकट्ठा करके रीसाइक्लिंग फैक्ट्रियों को…
स्मार्ट AI प्लान से चमकी एप्पल, एनवीडिया पिछड़ी, निवेशक हुए गदगद

स्मार्ट AI प्लान से चमकी एप्पल, एनवीडिया पिछड़ी, निवेशक…

Share Apple Becomes Most Valuable Company: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों की लिस्ट में एप्पल ने एक…