• August 30, 2023

कच्चे तेल के दाम बढ़े, गुरुग्राम, अलीगढ़ समेत कई शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें नए रेट

कच्चे तेल के दाम बढ़े, गुरुग्राम, अलीगढ़ समेत कई शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें नए रेट
Share

Petrol Diesel Rate on 30 August 2023: तेल कंपनियां हर दिन भारत में शहरों और अलग-अलग राज्यों के अनुसार पेट्रोल-डीजल के दाम को जारी करती हैं. बुधवार के दिन के ताजा रेट्स जारी कर दिए गए हैं. कई शहरों में फ्यूल के रेट में कमी आई है तो कई जगह पर कीमत बढ़ भी गई है. कच्चे तेल की कीमत की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह आज हरे निशान पर कारोबार कर रहा है. डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) में आज 0.31 फीसदी की तेजी देखी जा रही है और यह 81.41 डॉलर प्रति बैरल पर है. वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) के दाम में 0.20 फीसदी की बढ़त दर्ज की जा रही है और यह 85.66 डॉलर प्रति बैरल पर है.

चार महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम-

चार महानगरों में से दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. वहीं चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत कम हो गई है. यहां पेट्रोल 14 पैसे सस्ता होकर 102.63 रुपये और डीजल 13 पैसे सस्ता होकर 94.24 रुपये लीटर पर मिल रहा है. वहीं नई दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर मिल रहा है. मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये लीटर मिल रहा है. कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये लीटर मिल रहा है.

किन शहरों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम-

  • आगरा- पेट्रोल 10 पैसे सस्ता होकर 96.20 रुपये, डीजल 10 पैसे सस्ता होकर 89.37 रुपये लीटर
  • अहमदाबाद- पेट्रोल 70 पैसे सस्ता होकर 96.42 रुपये, डीजल 70 पैसे सस्ता होकर 92.17 रुपये लीटर
  • अजमेर- पेट्रोल 13 पैसे सस्ता होकर 108.07 रुपये, डीजल 12 पैसे सस्ता होकर 93.35 रुपये लीटर
  • अलीगढ़- पेट्रोल 31 पैसे सस्ता होकर 96.70 रुपये, डीजल 31 पैसे सस्ता होकर 89.85 रुपये लीटर
  • नोएडा- पेट्रोल 33 पैसे महंगा होकर 96.92 रुपये, डीजल 32 पैसे महंगा होकर 90.08 रुपये लीटर
  • गुरुग्राम- पेट्रोल 14 पैसे सस्ता होकर 96.84 रुपये, डीजल 13 पैसे सस्ता होकर 89.72 रुपये लीटर
  • जयपुर- पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 108.48 रुपये, डीजल 24 पैसे महंगा होकर 93.72 रुपये लीटर
  • पटना- पेट्रोल 64 पैसे महंगा होकर 108.12 रुपये, डीजल 60 पैसे महंगा होकर 94.86 रुपये लीटर

कैसे चेक करें अपने शहर का नया प्राइस-

इसके लिए आपको केवल एक एसएमएस भेजने की जरूरत पड़ेगी. बीपीसीएल (BPCL) के कस्टमर्स दाम पता करने के लिए <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें. वहीं HPCL के ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर भेज दें. कुछ ही मिनटों में आपको ताजा रेट के बारे में जानकारी मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें-

Food Inflation: केयर रेटिंग्स ने कहा, इस मानसून में कम बारिश से बढ़ सकती है महंगाई, ग्रामीण इलाकों में घट सकती है मांग



Source


Share

Related post

अब तेल और गैस खरीदने में ज्यादा पैसे खर्च होंगे, वॉर से बढ़ा भारत का बिल

अब तेल और गैस खरीदने में ज्यादा पैसे…

Share Oil And Gas Update: पश्चिम एशिया में चल रही जंग का असर अब भारत के तेल और…
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई

गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom ग्रामीण इलाकों में साफ पानी प्लांट…
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?

US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर!…

Share इन दिनों वैश्विक वित्तीय बाजारों में एक सवाल खूब गूंज रहा है कि क्या अमेरिकी डॉलर की…