• February 12, 2026

रिटायर्ड नेवी कैप्टन और उनकी पत्नी को बेटे ने ही उतारा मौत के घाट! चाकू से किए वार

रिटायर्ड नेवी कैप्टन और उनकी पत्नी को बेटे ने ही उतारा मौत के घाट! चाकू से किए वार
Share

बेंगलुरु में एक रिटायर्ड नेवी कैप्टन और उनकी पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके ही बेटे को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे HAL पुलिस थाना क्षेत्र के विज्ञान नगर स्थित आदर्श विस्टा अपार्टमेंट के विला नंबर 112 में यह वारदात हुई. 

पुलिस के अनुसार आदर्श विस्टा अपार्टमेंट में रहने वाले 60 वर्षीय नवीन चंद्र भट (रिटायर्ड नेवी कैप्टन) और उनकी 55 वर्षीय पत्नी डॉ. श्यामला भट (डेंटिस्ट) पर उनके 33 वर्षीय बेटे रोहन चंद्र भट ने कथित रूप से चाकू से हमला किया. दोनों को तुरंत इलाज के लिए मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह 8:15 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

प्राथमिक जांच में हत्या की वजह पारिवारिक विवाद 
इस मामले में अपार्टमेंट निवासी और मणिपाल अस्पताल की डॉक्टर डॉ. माधवी नायर की शिकायत पर HAL थाने में रोहन चंद्र भट के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. प्राथमिक जांच में हत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटा रोहन चंद्र भट पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और अपना खुद का कोई बिजनेस भी करता है. हालांकि, विवाद की सटीक वजह जानने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है. 

अमेरिका से बेंगलुरु आ रही मृतक दंपति की बेटी
पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी अमेरिका में रहने वाली मृतक दंपति की बेटी को भी दे दी है. फिलहाल दोनों शवों को बोरिंग अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है. दंपति की बेटी अब अमेरिका से बेंगलुरु आ रही है. उसके पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा. पुलिस ने आरोपी बेटे रोहन चंद्र भट को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा. केस की तहकीकात के लिए पुलिस आरोपी को कस्टडी में लेने की मांग करेगी. 

ये भी पढ़ें

Assam Politics: हिमंत बिस्वा सरमा के वीडियो पर नहीं थमा हल्ला, अब बदरुद्दीन अजमल हुए लाल, बोले- ‘उन्हें तुरंत…’



Source


Share

Related post

वेलेंटाइन से पहले टूटा दिल! गर्लफ्रेंड की दूसरे लड़के से हुई सगाई तो जिम ट्रेनर ने रूम लॉक कर ल

वेलेंटाइन से पहले टूटा दिल! गर्लफ्रेंड की दूसरे…

Share बेंगलुरु में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 26 साल के जिम ट्रेनर ने…
पत्नी और तीन बच्चों को अपने साथ कार में किया बंद, पेट्रोल छिड़कर लगा ली आग

पत्नी और तीन बच्चों को अपने साथ कार…

Share केरल के वायनाड जिले से एक बेहद सनसनीख़ेज़ और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.…
From CITB to BDA, has the agency delivered on its objectives?

From CITB to BDA, has the agency delivered…

Share The Bangalore Development Authority (BDA), though maligned by corruption charges over the years, remains a key entity…