• November 15, 2024

दिलजीत दोसांझ की बढ़ी मुश्किलें, तेलंगाना सरकार ने भेजा नोटिस, जानें क्या रही वजह

दिलजीत दोसांझ की बढ़ी मुश्किलें, तेलंगाना सरकार ने भेजा नोटिस, जानें क्या रही वजह
Share

Diljit Dosanjh Dil Luminati Concert: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट दिल लुमिनाटी टूर की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. हाल में ही उन्हीने दिल्ली और जयपुर में शो किए थे. उनके म्यूजिक कॉन्सर्ट में हजारों की संख्या में लोग आए थे. उनका अगला कॉन्सर्ट आज (15 नवंबर) को  हैदराबाद में होना था. लेकिन इससे पहले ही वो विवादों में फंस गए हैं. 

कॉन्सर्ट शुरू होने से पहले ही अब तेलंगाना सरकार ने दिलजीत दोसांझ को नोटिस भेज दिया है. इस नोटिस में सिंगर को शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गाने न गाने का निर्देश दिया गया है. दिलजीत को यह नोटिस  चंडीगढ़ के एक निवासी द्वारा पंजाबी भाषा के प्रचार की वकालत करने वाली शिकायत के बाद भेजा गया है.

ऑर्गनाइजर्स को भेजा गया नोटिस

इवेंट के ऑर्गनाइजर्स को तेलंगाना सरकार ने नोटिस भेजा है. इस नोटिस के अनुसार, बच्चों को स्टेज पर लाने से रोक दिया गया है क्योंकि WHO की गाइडलाइन के हिसाब से हाई साउंड लेवल बच्चों के लिए सेफ नहीं हैं. इसके अलावा दिलजीत को पटियाला पेग, पंज तारा जैसे शराब, ड्रग्स और वायलेंस वाले गानों को न गाने के लिए भी कहा गया है. 

इस नोटिस में सरकार ने दिलजीत दोसांझ के पुराने वीडियो कॉन्सर्ट के वीडियो को भी सबूत के तौर पर शेयर किया गया है. इसमें वो  शराब, ड्रग्स वाले गाने गाते हुए दिखाई दें रहे हैं. 

दिल्ली कॉन्सर्ट के आलोचना का शिकार हुए थे दिलजीत

दिलजीत का अक्टूबर महीने में दिल्ली में कॉन्सर्ट हुआ था. इस कॉन्सर्ट में हजारों लोग पहुंचे थे. हालांकि इस इस कॉन्सर्ट के बाद दिलजीत को काफी ज्यादा आलोचना का सामना करना पड़ा था. दरअसल, शो के बाद जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में काफी गंदगी देखने को मिली थी. अगले दिन स्टेडियम में अभ्यास करने गए खिलाड़ियों ने स्टेडियम में लगे कूड़े के ढेर और कोने-कोने में पड़ी शराब की बोतलों का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था. ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हुए थे. 



Source


Share

Related post

Who Was Suneil Anand? 10 Things To Remember As Dev Anand’s Son Passes Away

Who Was Suneil Anand? 10 Things To Remember…

Share Suneil Anand, son of legendary actor-filmmaker Dev Anand and actress Kalpana Kartik, has passed away at the…
आमिर खान के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं

आमिर खान के बयान पर राखी सावंत का…

Share बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’ कही जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत एक बार फिर अपने बयानों को लेकर…
Diljit Dosanjh charged Re 1 fees for playing Jaswant Singh Khalra’s role in ‘Satluj’, reveals director Honey Trehan: ‘He stood up from his chair, touched the script to his forehead’

Diljit Dosanjh charged Re 1 fees for playing…

Share Caught in a prolonged censorship battle and removed from ZEE5 within 48 hours of its release, Diljit…