• May 27, 2026

बैन से पहले रणवीर सिंह ने बंद कमरे में चली थी बड़ी चाल, 10 करोड़ कैश और 25 करोड़ डिस्काउंट का ऑफर

बैन से पहले रणवीर सिंह ने बंद कमरे में चली थी बड़ी चाल, 10 करोड़ कैश और 25 करोड़ डिस्काउंट का ऑफर
Share

‘डॉन 3’ विवादों में घिरी है. फिल्म को पहले रणवीर सिंह लीड रोल निभाने वाले थे. लेकिन फिर उन्होंने बीच में फिल्म छोड़ दी. उनके फिल्म छोड़ने के बाद से हंगामा मचा है. फिल्म प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने उनके खिलाफ FWICE में शिकायत भी की. इसके बाद FWICE ने रणवीर को बैन कर दिया है. अब डॉन 3 का विवाद पब्लिक में आ गया है. FWICE ने बताया कि फरहान अख्तर ने फिल्म डॉन 3 पर 45 करोड़ खर्च किया है और उन्हें वो पैसा वापस चाहिए. 

लेकिन अब खबरें हैं कि रणवीर सिंह ने बैन होने से पहले फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के सामने एक ऑफर रखा था. 

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Day 69 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म ने किया फिर सरप्राइज, 10वें मंगलवार को मिली 25 परसेंट ग्रोथ

रणवीर सिंह ने दिया था ऑफर

बॉलीवुड हंगामा ने सोर्स के हवाले से लिखा, ‘रणवीर सिंह की टीम ने डॉन 3 से बाहर होने के बाद 10 करोड़ रुपये कैश और किसी भी दूसरी फिल्म में 25 करोड़ का डिस्काउंट एक्सेल एंटरटेनमेंट के सामने ऑफर दिया था. इसके पीछे एक्सेल को तुरंत मुआवजा देने और साथ ही फ्यूचर के लिए प्रोफेशनल रिलेशन कायम रखने की सोच थी.’

आगे बताया गया, ‘फरहान और रितेश बिल्कुल क्लियर थे कि वो आगे रणवीर के साथ काम नहीं करना चाहते क्योंकि उनकी वजह से वो पिछले 2 साल बहुत परेशानियों से गुजरे हैं. उन्हें लगा कि डिले, अनिश्चितता की वजह से उन्हें काफी फाइनेंशियल और प्रोफेशनल डैमेज हुआ है. इसीलिए उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया.’

ये भी पढ़ें- ट्विशा शर्मा डेथ केस: ममता कुलकर्णी ने जाहिर किया गुस्सा, बोलीं- बच्चे पैदा करने की मशीन बना दिया

रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें फिल्म ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी में देखा गया. ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज हुई. फिल्म का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ और दूसरा पार्ट मार्च 2026 में रिलीज हुआ. दोनों फिल्मों को फैंस ने भर-भरकर प्यार दिया. पहला पार्ट ने दुनियाभर में 1300 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं दूसरा पार्ट अभी भी थिएटर में लगा है. दूसरा पार्ट ने अभी तक 1800 करोड़ का कलेक्शन किया.



Source


Share

Related post

Karan Johar gives a big thumbs up to…

Share Karan Johar gives a big thumbs up to ‘Mirzapur: The Movie’: ‘Kadak, masaledar ride’ Filmmaker Karan Johar…

Akshaye Khanna Slapped Aamir Khan 17 Times During…

Share News movies bollywood Akshaye Khanna Slapped Aamir Khan 17 Times During Dil Chahta Hai Shoot, Left His…
‘Don 3’ row: Ranveer Singh’s father Jagjit Singh Bhavnani submits plea to IMPPA on actor’s behalf – Report

‘Don 3’ row: Ranveer Singh’s father Jagjit Singh…

Share ‘Don 3’ row: Ranveer Singh’s father Jagjit Singh Bhavnani submits plea to IMPPA on actor’s behalf –…