• February 7, 2023

अडानी समूह के शेयर खरीदने पर एलआईसी ने दी सरकार को सफाई, निवेश में किया गया नियमों का पालन

अडानी समूह के शेयर खरीदने पर एलआईसी ने दी सरकार को सफाई, निवेश में किया गया नियमों का पालन
Share

LIC Investment In Adani Stocks: अडानी समूह (Adani Groups) के शेयरों में निवेश की चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने संसद ( Parliament) में सफाई पेश की है. सरकार ने संसद को बताया कि बीमा कंपनी एलआईसी ( Life Insurance Corporation) ने कहा है कि वह निवेश ( Investment) करते समय सभी नियमों का सख्ती से पालन करती है. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की तरफ से अडानी समूह की कंपनियों में निवेश को लेकर लगातार सवाल उठाये जा रहे हैं और सरकार के ऊपर राजनीतिक हमले भी किए जा रहे हैं. 

राज्यसभा ( Rajyasabha) में बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी द्वारा पूछे गए सवाल पर लिखित में जवाब देते हुए वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड ने कहा कि एलआईसी ने सूचित किया है कि उसके सभी निवेश बीमा अधिनियम, 1938 और आईआरडीएआई निवेश विनियम, 2016 के सांविधिक ढांचे का सख्त अनुपालन करते हुए किए जाते हैं तथा वे कंपनी संचालन व्यवस्था से दिशा निर्देशित होते हैं.  उन्होंने कहा कि एलआईसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसके निवेश के संबंध में ज्यादातर जानकारी पहले से ही सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है. 

30 जनवरी 2023 को एलआईसी ने बयान जारी कर अडानी समूह (Adani Group) की कंपनियों में निवेश को लेकर सफाई दी थी.  एलआईसी ( LIC) ने कहा है कि पिछले कई वर्षों मे उसने अडानी ग्रुप की कंपनी के कुल 30,129 करोड़ रुपये के शेयर्स खरीदे हैं जिसका मार्केट वैल्यू 27 जनवरी 2023 के क्लोजिंग प्राइस के बेसिस पर 56,142 करोड़ रुपये है. एलआईसी के मुताबिक शेयर्स और डेट को मिलाकर 31 दिसंबर 2022 तक अडानी समूह की कंपनियों में उसका निवेश का कुल वैल्यू 35917.31 करोड़ रुपये था. और इस तारीख तक एलआईसी का अडानी समूह में कुल निवेश 36,474.78 करोड़ रुपये है. 

एलआईसी ने कहा कि अडानी ग्रुप में उसके कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट ( Asset Under Management) के बुक वैल्यू का केवल 0.975 फीसदी है. एलआईसी का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट 41.66 लाख करोड़ रुपये है. 

यह भी पढ़ें 

New Tax Regime: सालाना 7 से 7.29 लाख रुपये कमाने वालों की मुश्किल, नए इनकम टैक्स रिजिम में नहीं मिलेगा टैक्स छूट का लाभ!



Source


Share

Related post

LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान

LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का…

Share Unclaimed Money: पिछले काफी समय से LIC और EPFO में लावारिस पड़ी रकम को लेकर काफी चर्चा…
All charges dropped by US Department of Justice: Adani Group stocks rally up to 3%

All charges dropped by US Department of Justice:…

Share Separately, the group reached a settlement with the US Treasury Department over civil allegations linked to sanctions…
अब फिजूलखर्ची नहीं चलेगी, सरकार ने बैंकों- कंपनियों पर कसा शिकंजा, कहा- बहुत जरूरी है, तभी…

अब फिजूलखर्ची नहीं चलेगी, सरकार ने बैंकों- कंपनियों…

Share Central Govt on Expense: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर दुनियाभर में देखने को मिल रहा…