• May 10, 2026

IPL 2026 से बाहर लखनऊ, कप्तान ऋषभ पंत ने किसे ठहराया CSK से हार का जिम्मेदार?

IPL 2026 से बाहर लखनऊ, कप्तान ऋषभ पंत ने किसे ठहराया CSK से हार का जिम्मेदार?
Share

लखनऊ सुपर जायंट्स IPL 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है. रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 5 विकेट की हार के बाद LSG के लिए प्लेऑफ के सारे दरवाजे बंद हो गए. लीग स्टेज में लखनऊ के अभी तीन मुकाबले बचे हैं, लेकिन उन्हें जीतकर भी LSG प्लेऑफ में नहीं जा सकती. इस हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत बहुत निराश दिखे और उन्होंने खराब फील्डिंग और बल्लेबाजों पर हार का ठीकरा फोड़ा है.

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी कररते हुए 203 रन बनाए थे, जोश इंग्लिस ने 85 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. किसे पता था कि उर्विल पटेल, इंग्लिस से भी ज्यादा तूफानी पारी खेलेंगे. उन्होंने 13 गेंद में फिफ्टी लगाकर इतिहास रच दिया था.

ऋषभ पंत निराश, किसे ठहराया जिम्मेदार?

मैच के बाद ऋषभ पंत ने कहा कि टी20 में फील्डिंग का स्तर बेहतर होना चाहिए. पंत ने माना कि उनकी टीम ने CSK के बल्लेबाजों के कई सारे कैच छोड़े. पटेल जब 62 रन पर थे, तब दिग्वेश राठी ने उनका कैच टपका दिया, लखनऊ के लिए अच्छी बात यह रही कि पटेल उसके कुछ ही देर बाद आउट हो गए थे. इसके अलावा राठी ने प्रशांत वीर का भी कैच छोड़ा था.

ऋषभ पंत ने कहा, “जाहिर है, कुछ क्षेत्रों में हम बेहतर कर सकते हैं, चेन्नई की टीम ने तारीफ के काबिल प्रदर्शन किया. चेन्नई ने हमसे बेहतर ढंग से दबाव का सामना किया. जिस तरह की हमें शुरुआत मिली थी, हमें ज्यादा रन बनाने चाहिए थे. हम जानते थे कि 200 या 210 का टारगेट अच्छा होगा, लेकिन उन्हें पावरप्ले में बहुत धमाकेदार शुरुआत मिली थी.

यह भी पढ़ें: इस ‘पोर्न स्टार’ के साथ नजर आए विराट कोहली, सोशल मीडिया पर आग की तरफ फैली तस्वीर

अब दूसरों का खेल बिगाड़ेगी लखनऊ?

लखनऊ सुपर जायंट्स के लीग स्टेज में अभी 3 मैच बाकी हैं, लेकिन लीग स्टेज के समापन से 2 सप्ताह पहले ही LSG का प्लेऑफ का भविष्य तय हो गया है. लखनऊ को अभी चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के साथ एक-एक मैच खेलना है.

यह भी पढ़ें:

Watch: प्रैक्टिस छोड़ उर्विल पटेल की बैटिंग देखने लगे विरार कोहली, IPL में पहली बार दिखा गजब का नजारा



Source


Share

Related post

The ‘best is yet to come’ for Ayush Badoni

The ‘best is yet to come’ for Ayush…

Share Frank: Badoni admits he was subpar in the most recent IPL. | Photo Credit: FILE PHOTO: R.V.…
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द

विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस…

Share आईपीएल 2026 के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच कथित विवाद ने सोशल मीडिया पर…
‘Going to have ups and downs’: England star issues reality check for Vaibhav Sooryavanshi

‘Going to have ups and downs’: England star…

Share England all-rounder Sam Curran has described Vaibhav Sooryavanshi’s rise to the Indian team as an “incredible story”,…