• January 25, 2025

रोहित शर्मा बने टी20 टीम ऑफ द ईयर के कप्तान, ऐसा रहा है हिटमैन का प्रदर्शन

रोहित शर्मा बने टी20 टीम ऑफ द ईयर के कप्तान, ऐसा रहा है हिटमैन का प्रदर्शन
Share

Rohit Sharma: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का टाइटल अपने नाम किया था. इस भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे. बहरहाल अब रोहित शर्मा को आईसीसी मेंस टी20 टीम ऑफ द ईयर का कप्तान चुना गया है. वहीं, इससे पहले भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आईसीसी मेंस टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर से नवाजा गया.

रोहित शर्मा की कप्तानी में वर्ल्ड चैंपियन बनी भारतीय टीम

पिछले साल भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का टाइटल अपने नाम किया था. इस तरह भारतीय टीम दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीती. इससे पहले टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 जीता था. उस भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी थे.

बतौर कप्तान लाजवाब रहे रोहित शर्मा

आंकड़े बताते हैं कि भारतीय टी20 कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा के आंकड़े अविश्वसनीय रहे हैं. भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 62 टी20 मुकाबले खेले. जिसमें भारतीय टीम को रिकॉर्ड 49 मैचों में जीत मिली. हालांकि, अब रोहित शर्मा इंटरनेशनल टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं. रोहित शर्मा ने भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद फॉर्मेट को अलविदा कहने का फैसला किया था.

वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आईसीसी मेंस टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया. पिछले साल अर्शदीप सिंह ने टी20 फॉर्मेट में गजब की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था. इस तेज गेंदबाज ने 18 टी20 मैचों में विपक्षी टीम के 36 बल्लेबाजों को आउट किया. साथ ही पिछले साल वह सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की फेहरिस्त में टॉप पर रहे. खासकर, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अर्शदीप सिंह ने खासा प्रभावित किया था.

ये भी पढ़ें-

T20I Cricketer of the Year: अर्शदीप सिंह बने आईसीसी मेंस टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर; ऐसा रहा तेज गेंदबाज का प्रदर्शन

Ranji Trophy: माता-पिता के इंकार के बाद 5 बहनों का मिला साथ, अब बने जम्मू-कश्मीर की जीत के हीरो; बेहद फिल्मी है इस खिलाड़ी की कहानी




Source


Share

Related post

‘मैच वहीं खत्म हो गया था…’, आकाश चोपड़ा ने बताई हार की असली वजह; श्रेयस अय्यर ने भी मानी गलती

‘मैच वहीं खत्म हो गया था…’, आकाश चोपड़ा…

Share Aakash Chopra On IND vs ENG 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5…
I’ll always remember Stokes’ Headingley knock: England batter Tom Banton

I’ll always remember Stokes’ Headingley knock: England batter…

Share Influential: Banton was all praise for Stokes’ impact on the game and the England team. | Photo…
तय हो गई काव्या मारन की शादी! कौन है दुल्हा, कब और कहां होंगे फंक्शन? जानिए A टू Z डिटेल 

तय हो गई काव्या मारन की शादी! कौन…

Share Kavya Maran Wedding: आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO काव्या मारन की शादी को लेकर बड़ा…