• June 2, 2023

‘IPhones को हैक करता है अमेरिका’, रूस के कई राजनयिकों समेत हजारों फोन की हुई जासूसी

‘IPhones को हैक करता है अमेरिका’, रूस के कई राजनयिकों समेत हजारों फोन की हुई जासूसी
Share

Russia On iphone: आईफोन को दुनिया का सबसे सुरक्षित फोन माना जाता है. इसे बनाने वाली कंपनी आईफोन की सेफ्टी और सिक्योरिटी को लेकर कई तरह के दावे भी करती है. इसे यूज करने वाले लोग भी आंख बंद कर अब तक भरोसा करते आए हैं. हालांकि इस खबर के बाद आईफोन यूजर्स का विश्वास थोड़ा बहुत जरूर डगमगाएगा.

दरअसल, रूस ने दावा किया है कि अमेरिका की खुफिया एजेंसियों ने देश में तैनात विदेशी राजनयिकों और रूसी यूजर के हजारों आईफोन को हैक कर लिया. इतना ही नहीं, रूस ने यह भी आरोप लगाया है कि आईफोन के निर्माता कंपनी ऐप्पल इंक अमेरिकी खुफिया, विशेष रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के साथ मिलकर काम करती है. रूस की खुफिया एजेंसी एफएसबी ने ये सभी दावे किये हैं. हालांकि एप्पल ने रूस के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है. 

अधिकारियों के आईफोन हुए हैक 

रूसी सुरक्षा एजेंसी का दावा है कि रूस समेत इजरायल, सीरिया, चीन और अन्‍य नाटो सदस्‍यों के अधिकारियों के आईफोन को फोन हैक किया गया है. मॉस्को स्थित कास्परस्की लैब कंपनी का दावा है कि उसके दर्जनों कर्मचारियों के डिवाइस के साथ छेड़छाड़ की गई. इसके पीछे अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियां काम कर रही हैं. 

हजारों फोन हो चुके हैं हैक

रूसी कंपनी का दावा है कि इससे पहले कई हजार हैक किए जा चुके हैं. जिसमें कई स्थानीय रूसी लोगों के साथ-साथ रूस और पूर्व सोवियत संघ में स्थित विदेशी राजनयिक के फोन भी शामिल हैं. हालांकि रुसी एजेंसी ने यह नहीं स्पष्ट किया कि यूजर्स के फोन कब हैक किए गए थे. 

एपल के प्रवक्ता ने दी सफाई 

इस पूरे मामले पर आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल के प्रवक्ता ने कहा है कि कंपनी ने किसी भी सरकारी आईफोन को हैक करने में मदद नहीं की है. हमने कभी भी किसी भी सरकार के साथ काम नहीं किया है और न ही कभी ऐसा करेंगे. वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार रुसी एजेंसी का दावा है कि अभी इस मामले में जांच चल रही है. हैकर के बारे में अभी कोई पुख्ता सबूत नहीं है. हालांकि एजेंसी का कहना है कि इस मामले में अभी आगे और खुलासे हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: TTP Support Imran Khan: पाकिस्तान का जानी दुश्मन TTP आखिर क्यों कर रहा है इमरान की तारीफ, क्या है इसके पीछे की वजह? जानें



Source


Share

Related post

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो…, सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो…,…

Share अमेरिका और ईरान के बीच करीब छह महीनों से जारी जंग अब एक नाजुक मोड़ पर पहुंचता…
Saudi Arabia, Turkey, Pakistan Sign Landmark Defence Pact: What the Makkah Joint Defence Agreement Means

Saudi Arabia, Turkey, Pakistan Sign Landmark Defence Pact:…

Share News world Saudi Arabia, Turkey, Pakistan Sign Landmark Defence Pact: What the Makkah Joint Defence Agreement Means…
‘ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन…’, तेहरान पर भड़के ट्रंप

‘ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन…’,…

Share ईरान के साथ जंग को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर तेहरान के…