• June 13, 2026

‘ऐसा लगा जैसे फरहान डायरेक्शन के लिए ही पैदा हुए हो…’ सैफ को याद आए ‘दिल चाहता है’ के दिन

‘ऐसा लगा जैसे फरहान डायरेक्शन के लिए ही पैदा हुए हो…’ सैफ को याद आए ‘दिल चाहता है’ के दिन
Share

Saif Ali Khan On Dil Chahta Hai: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं जो साल और दशक बीत जाने के बाद भी हर किसी की फेवरेट बनी रहती हैं. ऐसी ही एक फिल्म है ‘दिल चाहता है’. ये फिल्म अपनी रिलीज के 25वें साल में है, हालांकि आज भी इसे लोग काफी पसंद करते हैं. सैफ अली खान, आमिर खान और अक्षय खन्ना की तिकड़ी वाली इस फिल्म का डायरेक्शन फरहान अख्तर ने किया था. सैफ ने हाल ही में इस फिल्म और फरहान के बारे में बात की है.

सुनाया गोवा में शूटिंग का किस्सा

हाल ही में सैफ अली खान ने वैरायटी इंडिया को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए दिलचस्प खुलासा किया. उन्होंने बताया, ‘यह जबरदस्त एक्सपीरियंस था. मुझे लगता है कि इसमें सबसे ज्यादा मजा इसलिए आया क्योंकि शूटिंग गोवा में हो रही थी और हम बहुत यंग थे. हमने बीच पर शूटिंग भी की और पार्टी भी की. मुझे याद है कि हमने गोवा के लगभग हर रेस्टोरेंट में खाना खाया था और क्योंकि हम सब बहुत यंग थे, इसलिए हमारे पास खाने-पीने, पार्टी करने और फिर शूटिंग के लिए वापस आने की भरपूर एनर्जी थी.’

ये भी पढ़ें: 800 करोड़ की हवेली और अरबों की दौलत…कितने रईस हैं सैफ अली खान, जानें कहां-कहां है प्रॉपर्टी?

सैफ ने की फरहान की तारीफ

सेट पर माहौल काफी हल्का-फुल्का रहा करता था. इसका क्रेडिट सैफ ने फरहान को दिया. उन्होंने एक्टर-डायरेक्टर की तारीफ करते कहा, ‘हम ज्यादातर समय हंसते रहते थे क्योंकि फरहान ने सब कुछ बहुत आसानी से संभाला. सेट पर उनका अंदाज देखकर ऐसा लगता था जैसे वे डायरेक्शन के लिए ही पैदा हुए हों.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमें बस अपनी लाइन्स याद रखने के लिए कहा गया था. सेट पर पहुंचने के बाद कुछ भी सोचने-समझने की ज़रूरत नहीं थी. बस अपनी लाइन्स याद कर लो और फिर बाकी सब बहुत मज़ेदार था.’

ये भी पढ़ें: ‘किस्मत का साथ होना…’, इंडस्ट्री में बढ़ते कंपटीशन पर सैफ अली खान ने बच्चों को दी सलाह

25 साल पहले आई थी फिल्म

दिल चाहता है तीन दोस्तों (आमिर खान, अक्षय खन्ना और सैफ अली खान) की कहानी है. ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म यंग जनरेशन के विकास को दिखाती है. फिल्म का हिस्सा डिंपल कपाड़िया, प्रीति जिंटा, सोनाली कुलकर्णी, अयूब खान और रजत कपूर भी थे. फिल्म 14 अगस्त 2001 को रिलीज हुई थी. जल्द ही दिल चाहता है रिलीज के 25 साल पूरे करने वाली है. 



Source


Share

Related post

Karan Johar gives a big thumbs up to…

Share Karan Johar gives a big thumbs up to ‘Mirzapur: The Movie’: ‘Kadak, masaledar ride’ Filmmaker Karan Johar…

Akshaye Khanna Slapped Aamir Khan 17 Times During…

Share News movies bollywood Akshaye Khanna Slapped Aamir Khan 17 Times During Dil Chahta Hai Shoot, Left His…

Kunal Kohli Asks FDA’s Tukaram Mundhe To Raid…

Share News india Kunal Kohli Asks FDA’s Tukaram Mundhe To Raid Home Kitchens; Deepika Padukone Not In Brahmastra…