• May 13, 2024

सलमान खान को माफ कर सकता है बिश्ननोई समाज, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक्टर के आगे रखी ये शर्त

सलमान खान को माफ कर सकता है बिश्ननोई समाज, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक्टर के आगे रखी ये शर्त
Share

Salman Khan Deer Hunting Case: सलमान खान इन दिनों अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग मामले को लेकर चर्चा में हैं. वहीं अब एक्टर को लेकर खबर है कि बिश्नोई समाज उन्हें माफ करने के लिए तैयार हो गया है. बता दें कि हाल ही में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोमी अली ने बिश्नोई समाज से एक्टर को माफ करने की अपील की थी.

दरअसल साल 1998 में सलमान खान ने फिल्म की शूटिंग के दौरान काले हिरण का शिकार किया था. अब 27 साल बाद अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया ने कहा है कि उनका समाज सलमान खान को माफ करने के लिए तैयार है. 

इस शर्त पर सलमान खान को माफ करेगी बिश्नोई समाज
बिश्नोई समाज के अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया का एक बयान सामने आया है. इसमें वे कहते हैं- ‘सोमी अली ने जो माफी मांगी है वो कोई मायने नहीं रखती है. इस तरह से तो पहले राखी सावंत ने भी माफी मांगी थी. लेकिन जो आरोपी है, सलमान खान वो खुद समाज को प्रस्ताव दे कि मैं माफी मांगना चाहता हूं. फिर वे मंदिर के सामने आकर माफी मांगे और समाज उसे माफ कर सकता है.’

बिश्नोई समाज के अध्यक्ष ने बताया नियम
बूड़िया ने आगे कहा- ‘हमारे 29 नियमों में एक नियम है क्षमादय हृदय, इसमें हमारे बड़े-बड़े महंत, साधु, नेतागण, बिश्नोई समाज के प्रमुख पंच और यूथ सब मिलकर विचार करके उन्हें माफ कर सकते हैं. लेकिन उन्हें मंदिर के सामने आकर शपथ लेकर कहना होगा कि ऐसा गलत काम कभी नहीं करूंगा और मैं हमेशा पर्यावरण और वन्य जीवों की रक्षा करूंगा. ऐसा होता है तो विचार किया जा सकता है.’

लॉरेंस बिश्नोई ने इस वजह से दी थी जान से मारने की धमकी
बता दें कि काला हिरण शिकार मामले में बिश्नोई समाज की नाराजगी के चलते ही लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी. कुछ समय पहने लॉरेंस ने भी सलमान खान से बिश्नोई समाज से माफी मांगने के लिए कहा था.

ये भी पढ़ें: कौन हैं ‘हीरामंडी’ में ‘यंग मल्लिकाजान’ बनने वाली एक्ट्रेस? ‘लापता लेडीज’ की पुष्पा से है खास कनेक्शन



Source


Share

Related post

Pooja Dadwal: Salman Khan’s ‘Veergati’ co-star became a domestic help, lives in a chawl and runs a tiffin service, the ‘Sikandar’ actor paid for her medical expenses | – The Times of India

Pooja Dadwal: Salman Khan’s ‘Veergati’ co-star became a…

Share Actor Pooja Dadwal, who once appeared alongside Salman Khan in ‘Veergati’ went through a difficult personal life…
ममता बनर्जी की सीट पर फिर हंगामा, TMC का आरोप- स्ट्रॉन्ग रूम के पास गईं BJP के झंडे वाली कारें

ममता बनर्जी की सीट पर फिर हंगामा, TMC…

Share Election News: पश्चिम बंगाल में मतगणना का समय 24 घंटे से भी कम रह गया है. ऐसे…
Firing outside Salman Khan’s Galaxy Apartments case: ‘It was an attempt to kill him,’ says bodyguard in court | – The Times of India

Firing outside Salman Khan’s Galaxy Apartments case: ‘It…

Share The personal bodyguard of Bollywood star Salman Khan has told a special court in Mumbai that the…