• September 20, 2023

शिल्पा शेट्टी ने धूम-धाम से किया गणपति बप्पा का विसर्जन, ढोल की थाप पर नाचती दिखीं एक्ट्रेस

शिल्पा शेट्टी ने धूम-धाम से किया गणपति बप्पा का विसर्जन, ढोल की थाप पर नाचती दिखीं एक्ट्रेस
Share

Shilpa Shetty Ganapati Immersion: देशभर में गणेश उत्सव की धूम है और बॉलीवुड जगत में तो इसे बेहद शानदार तरीके से मनाया जा रहा है. कई सितारों के घर पर गणपति बप्पा विराजे जिनमें से एक शिल्पा शेट्टी भी हैं. एक्ट्रेस हर साल अपने घर पर गणपति बप्पा को लाती हैं और पूरी विधि-विधान के साथ डेढ़ दिन बाद उनका विसर्जन भी करती हैं. इस बार भी शिल्पा शेट्टी ने ऐसा ही किया.

शिल्पा शेट्टी ने ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति विसर्जन किया. एक्ट्रेस अपने घर के बाहर गणपति विसर्जन के दौरान ढोल की थाप पर झूमती नजर आईं. इस दौरान शिल्पा लाइट पिंक कलर की पारंपरिक मराठी साड़ी और येलो ब्लाउज पहने नजर आईं. इस दौरान उनके साथ पति राज कुंद्रा और उनकी छोटी बहन शमिता शेट्टी भी मौजूद थीं.

बेटी को गोद में लेकर झूमती नजर आईं एक्ट्रेस

शिल्पा शेट्टी ने न सिर्फ ढोल की छाप के साथ डांस किया बल्कि खुद ढोल भी बजाया. वे अपने पति राज कुंद्रा के साथ भी जमकर डांस करती दिखाई दीं. इसके अलावा वे अपनी बेटी को गोद में लेकर झूमती नजर आईं. इस दौरान एक्ट्रेस के आस-पास फैंस की भारी भीड़ देखी गई.

22 सितंबर को रिलीज होगी ‘सुखी ‘
शिल्पा शेट्टी के घर के बाहर गणपति विसर्जन के दौरान उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सुखी ‘की पूरी टीम भी मौजूद थी. शिल्पा के ने अपनी साड़ी के साथ कस्टमाइज्ड ब्लाउज पहना हुआ था जिसपर ‘सुखी ‘लिखा था. वहीं उनके पति राज कुंद्रा भी कस्टमाइज्ड मास्क लगाे दिखे जिसपर ‘सुखी ‘लिखा हुआ था. बता दें कि शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘सुखी ‘का ट्रेलर आ चुका है और उनकी फिल्म 22 सितंबर को रिलीज होगी. फिल्म में उनके साथ अमित साध और कुशा कपिला समेत कई स्टार्स दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023: Nita Ambani ने लगाया Shah Rukh Khan को गले, दीपिका पादुकोण ने संवारे अबराम के बाल, देखें गणपति सेलिब्रेशन के Inside Videos



Source


Share

Related post

छोटे से गांव से निकलकर बना बॉलीवुड स्टार, 4 नेशनल अवॉर्ड जीतकर सबको पीछे छोड़ गया ये एक्टर

छोटे से गांव से निकलकर बना बॉलीवुड स्टार,…

Share मनोज बाजपेयी को हिंदी सिनेमा में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है. अपनी शानदार एक्टिंग…
‘प्रेमी की आंख पर बांधी पट्टी, किया आग…’देश के IT हब बैंगलोर में रूह कंपा देने वाली वारदात

‘प्रेमी की आंख पर बांधी पट्टी, किया आग…’देश…

Share Terrifying Murder in Bengaluru: कर्नाटक की राजधानी और देश का आईटी हब माना जाने वाला बैंगलोर में…
फर्श से अर्श तक अरशद वारसी: अनाथ हुए लेकिन नहीं हारी हिम्मत, आज हैं बॉलीवुड के ‘कॉमेडी किंग’

फर्श से अर्श तक अरशद वारसी: अनाथ हुए…

Share 19 अप्रैल को मुंबई में जन्मे अरशद वारसी के लिए हिंदी सिनेमा में पैर जमाना आसान नहीं…