• January 9, 2024

दक्षिण कोरिया ने कुत्ते के मांस की बिक्री पर लगाया बैन, जानिए वजह

दक्षिण कोरिया ने कुत्ते के मांस की बिक्री पर लगाया बैन, जानिए वजह
Share

दक्षिण कोरिया की संसद ने मंगलवार को कुत्ते के मांस की खपत और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक विधेयक पारित किया, जिससे सदियों पुरानी प्रथा का अंत हो गया. यह कदम दक्षिण कोरिया के पशु कल्याण के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में बदलाव को दर्शाता है. नए कानून में कहा गया है,” इस कानून का उद्देश्य पशु अधिकारों को साकार करने में योगदान देना है. साथ ही मनुष्य और जानवरों के बीच सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देता है.”

दरअसल, पिछले कुछ सालों से कुत्ते का मांस खाने की आलोचना और विरोध दोनों दक्षिण कोरिया में हो रहा था, जिसके बाद अब सरकार ने इसे गैरकानूनी घोषित कर दिया.

आपको बता दें कि कोरियाई मानते है कि कुत्ते का मांस खाने से इम्युनिटी में सुधार आता है. हालांकि,युवाओं की सोच बिल्कुल अलग है और वो कुत्तों को मारने के खिलाफ रहे हैं. अधिकतर युवा कोरियाई लोग कुत्तों को अपना परिवार का सदस्य मानते हैं और कुत्तों को खाने और मारने की जमकर आलोचना करते है.

युवाओं के विरोध प्रदर्शन के बीच देश के राष्ट्रपति ने भी कहा था कि कुत्तों के मारने पर बैन लगना चाहिए. राष्ट्रपति ने कानून का समर्थन किया था.  राष्ट्रपति यून सुक येओल खुद एक पशु प्रेमी हैं, जिन्होंने प्रथम महिला किम केओन ही के साथ छह कुत्तों और आठ बिल्लियों को गोद लिया है.

 



Source


Share

Related post

South Korea Bets Big On Ethanol-Based SAF For Aviation: How This Echoes India’s Biofuel Breakthroughs

South Korea Bets Big On Ethanol-Based SAF For…

Share Last Updated:July 04, 2026, 17:24 IST South Korean refiners and international bioenergy partners aim to bypass impending…
राजनाथ की चार दिवसीय वियतनाम-दक्षिण कोरिया यात्रा, क्षेत्रीय शांति-रक्षा सहयोग पर चर्चा

राजनाथ की चार दिवसीय वियतनाम-दक्षिण कोरिया यात्रा, क्षेत्रीय…

Share रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को वियतनाम और दक्षिण कोरिया की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए.…
इजरायल की वजह से US के सहयोगी देश भी हो रहे उससे दूर, अब दक्षिण कोरिया पर क्यों भड़का यरूशलेम?

इजरायल की वजह से US के सहयोगी देश…

Share Middle East Conflict: इजरायल के कारण अमेरिका के सहयोगी देश  भी उससे दूर हो रहे हैं. इसमें…