• December 13, 2025

तिरुवनंतपुरम में बीजेपी ने लेफ्ट को पछाड़ा, जीता नगर निगम चुनाव, PM मोदी ने दी बधाई

तिरुवनंतपुरम में बीजेपी ने लेफ्ट को पछाड़ा, जीता नगर निगम चुनाव, PM मोदी ने दी बधाई
Share

केरल की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. यहां स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. पार्टी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में लेफ्ट की वाम लोकतांत्रिक मोर्चा से सत्ता छीनी है. यहां पिछले चार दशक से LDF का ही कब्जा रहा था. पार्टी की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी साझा किया. 

पीएम मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट साझा किया, “धन्यवाद तिरुवनंतपुरम! तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में बीजेपी-एनडीए को जो जनादेश मिला है, वह केरल की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण है. लोगों को पूरा भरोसा है कि राज्य की विकास की आकांक्षाओं को हमारी पार्टी ही पूरा कर सकती है. हमारी पार्टी इस जीवंत शहर के विकास के लिए काम करेगी. लोगों की जीवन प्रणाली को सरल करेगी.”

राजनीतिक नजरिए से बदलाव के संकेत

बीजेपी की जीत अब राज्य के राजनीतिक नजरिए से बड़ा बदलाव मानी जा रही है. एक तो तिरुवनंतपुरम राज्य की प्रशासनिक राजधानी है. इसी जगह से पिछले चार बार के सांसद भी कांग्रेस नेता शशि थरूर हैं. इस जीत के साथ ही राजनीतिक समीकरण पूरी तरह से बदल से गए हैं. 

कितनी सीटों पर कौन पार्टी जीती?

केरल के 5 नगर निगम में से 4 कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने जीते हैं, जबकि एक-एक एलडीएफ और एनडीए के खाते में गए हैं. नगर पालिका परिषद की बात करें तो यूडीएफ ने 54, एलडीएफ ने 28 और एनडीए ने एक पर जीत दर्ज की है. जिला पंचायत में 7 पर एलडीएफ और 7 पर यूडीएफ ने जीत हासिल की है.




Source


Share

Related post

Delulu opposition thinks youth are with it, Rahul suffering from FOMO: NDA

Delulu opposition thinks youth are with it, Rahul…

Share File photo: Congress MP Rahul Gandhi and BJP MP Tejasvi Surya NEW DELHI: BJP and its allies…
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी

प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव…

Share बीजेपी के लिए चुनौतीपूर्ण राज्यों में भरोसेमंद चुनाव प्रबंधक बनने और मोदी सरकार के तीन कार्यकाल में…
‘धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी’, राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखी की तीन मा

‘धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी’,…

Share कथित NEET पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर कांग्रेस सांसद…