• June 26, 2023

रूस में पुतिन के खिलाफ वैगनर के विद्रोह की क्या US को थी जानकारी? जो बाइडेन ने दिया जवाब

रूस में पुतिन के खिलाफ वैगनर के विद्रोह की क्या US को थी जानकारी? जो बाइडेन ने दिया जवाब
Share

Joe Biden On Russia Wagner: रूस में निजी सेना वैगनर के विद्रोह के बाद पश्चिमी देशों और मॉस्को के बीच गतिरोध बढ़ता नजर आ रहा है. इस मामले पर अब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का बयान भी सामने आया है. उन्होंने साफ कहा है कि रूस में जो बगावत हुई उससे पश्चिमी देशों का कोई लेना-देना नहीं है. 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार (26 जून) को कहा कि उन्होंने रूस में वैगनर के सैनिकों के विद्रोह पर चर्चा करने के लिए अमेरिका के प्रमुख सहयोगी देशों के साथ एक वीडियो कॉल पर बात की थी. दरअसल, शनिवार को वैगनर के विद्रोह के बाद रूसी विदेश मंत्रालय ने पश्चिम को चेतावनी भी दी कि रूस के खिलाफ इस तरह की कोई भी कोशिश बेकार होगी.

अमेरिकी को संदेह होने की उठी थी बात 

न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी शनिवार (24 जून) को सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को पहले से संदेह था कि वैगनर प्रमुख येवेनी प्रीगोझिन (Evgeny Prigozhin) अपने सैनिकों के साथ रूसी सरकार के खिलाफ एक बड़ा उठाने कदम की योजना बना रहे थे.

येवेनी प्रीगोझिन ने जारी की ऑडियो

कुछ देर पहले ही इस पूरे विद्रोह को लेकर खुद वैगनर के प्रमुख येवेनी प्रीगोझिन (Evgeny Prigozhin) ने भी अपना पहला बयान जारी किया था. उन्होंने एक ऑडियो जारी कर कहा कि उन्होंने हमले की आशंका पर ऐसा कदम उठाया. वैगनर समूह को उन शहरों में समर्थन प्राप्त था जहां से वह विद्रोह के दौरान गुजरा था. बेलारूस के राष्ट्रपति ने भी वैगनर को काम जारी रखने के तरीकों की पेशकश की थी.” वैगनर ग्रुप के विद्रोह के बाद मॉस्को में हालात बेकाबू हो गए थे. हालांकि, अब हालात सामान्य हो गए हैं. 

ये भी पढ़ें: 

Russia Wagner Conflict: वैगनर सेना के चीफ का पुतिन के खिलाफ विद्रोह के बाद पहला रिएक्शन, कहा- हमले किए जाने का जवाब दिया




Source


Share

Related post

भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से क्यों घबराया तुर्की? ग्रीस संग डील की चर्चा से टेंशन में एर्दोगन, एक

भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से क्यों घबराया तुर्की?…

Share भारत की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस को लेकर तुर्की में चिंता बढ़ती दिखाई दे रही है. रिपोर्ट्स…
ईद-उल-अजहा पर पाकिस्तान ने ईरान को US का नाम लेकर क्या मैसेज दिया? कहा- ‘सच्चे मित्र की तरह…’

ईद-उल-अजहा पर पाकिस्तान ने ईरान को US का…

Share पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान को ईद-उल अजहा की मुबारकबाद दी. ईरान ने इस्लामाबाद के…
‘Half A Million Dead’: UK Intelligence Reveals Shocking Estimate Of Russian Military Fatalities In Ukraine

‘Half A Million Dead’: UK Intelligence Reveals Shocking…

Share Last Updated:May 28, 2026, 06:30 IST The sheer volume of estimated fatalities points to a systemic reliance…