• May 4, 2026

66 प्रतिशत लोग नाखुश… अमेरिका में घटी ट्रंप की लोकप्रियता, सर्वे में खुलासा

66 प्रतिशत लोग नाखुश… अमेरिका में घटी ट्रंप की लोकप्रियता, सर्वे में खुलासा
Share

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की समग्र लोकप्रियता घटकर 37 प्रतिशत रह गई है और 66 प्रतिशत अमेरिकी नागरिक उनकी आर्थिक नीतियों से संतुष्ट नहीं हैं. एक सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आई है.

अमेरिका में राष्ट्रपति के चार साल के कार्यकाल के बीच में नवंबर में होने वाले चुनावों से पहले इस सर्वेक्षण को काफी अहम माना जा रहा है. ‘वॉशिंगटन पोस्ट-एबीसी न्यूज-इप्सोस’ की ओर से किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, आव्रजन के मुद्दे पर ट्रंप को अपेक्षाकृत बेहतर समर्थन मिला है. अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर उनकी नीतियों को 45 प्रतिशत लोगों ने मंजूरी दी, जबकि 54 प्रतिशत ने इस पर असहमति जताई है.

सर्वेक्षण में बड़ी संख्या में अमेरिकियों ने कहा कि वे प्रमुख मुद्दों पर किसी भी राजनीतिक दल पर भरोसा नहीं करते. आव्रजन पर 23 प्रतिशत, अर्थव्यवस्था पर 27 प्रतिशत, अपराध पर 28 प्रतिशत और महंगाई पर 33 प्रतिशत लोगों ने किसी भी दल पर भरोसा नहीं जताया.

अमेरिका के करीब 51 प्रतिशत लोगों ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के मुद्दे पर भी न तो रिपब्लिकन और न ही डेमोक्रेटिक पार्टी पर भरोसा जताया. ईरान के साथ तनाव ने आर्थिक मुद्दों पर ट्रंप के प्रति विश्वास को प्रभावित किया है, जो 2024 में राष्ट्रपति पद पर दूसरे कार्यकाल के लिए उनकी वापसी में अहम रहा था.

अमेरिकी नागरिकों में 66 प्रतिशत ने ईरान से निपटने के उनके तरीके को लेकर असहमति जताई, जबकि 33 प्रतिशत ने समर्थन किया. अर्थव्यवस्था पर उनकी रेटिंग सात अंक गिरकर 34 प्रतिशत रह गई है, वहीं ईंधन की कीमतों में वृद्धि का भी असर देखा गया.

महंगाई के मुद्दे पर उनकी स्वीकृति रेटिंग पांच अंक गिरकर 27 प्रतिशत रह गई, जबकि जीवन-यापन की लागत के संबंध में उनकी रेटिंग सबसे कम 23 प्रतिशत रही, जहां 76 प्रतिशत लोगों ने असहमति जताई. ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ के अनुसार, ‘ट्रंप की कुल स्वीकृति रेटिंग अब 37 प्रतिशत है, जो फरवरी में 39 प्रतिशत थी, लेकिन अस्वीकृति बढ़कर 62 प्रतिशत हो गई है, जो उनके दोनों कार्यकाल में सबसे अधिक है.’ हालांकि, रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों के बीच ट्रंप की लोकप्रियता मजबूत बनी हुई है, जहां उन्हें 85 प्रतिशत समर्थन प्राप्त है.



Source


Share

Related post

Donald Trump And ‘Sanewashing’: When The Media Cleans Up The Chaos

Donald Trump And ‘Sanewashing’: When The Media Cleans…

Share News explainers Donald Trump And ‘Sanewashing’: When The Media Cleans Up The Chaos Last Updated:August 21, 2026,…
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम

ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी…

Share अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान को डील करने का जितना…
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं…

Share पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की गरमी एक बार फिर  संयुक्त अरब…