• July 2, 2025

बर्मिंघम टेस्ट में बाजू पर काली पट्टी बांधे क्यों उतरे भारत-इंग्लैंड के खिलाड़ी? हैरान कर देगी व

बर्मिंघम टेस्ट में बाजू पर काली पट्टी बांधे क्यों उतरे भारत-इंग्लैंड के खिलाड़ी? हैरान कर देगी व
Share

Why India England Players Wearing Black Armband: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी बाजू पर काली पट्टी बांधकर उतरे हैं. दोनों टीमों ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर वेन लार्किंस के सम्मान में ऐसा किया है, जिनका कुछ दिन पहले निधन हो गया था. 28 जून को लार्किंस 71 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे. बताया गया कि वो बीमारी से जूझ रहे थे. इससे पहले दोनों टीमों ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद लीड्स टेस्ट में भी बाजू पर काली पट्टी बांधकर संवेदना प्रकट की थी.

वेन लार्किंस का निधन 28 जून को हुआ था. 1979 और 1991 के बीच उन्हें ‘नेड’ के नाम से काफी पहचान मिली थी. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 13 टेस्ट और 25 ODI मैच खेले थे. वो 1979 ODI वर्ल्ड कप फाइनल में भी खेले थे, जहां उन्होंने नंबर-7 पर बैटिंग की और गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट भी लिए थे.

लार्किंस इंग्लैंड के लिए ज्यादा क्रिकेट नहीं खेल पाए, लेकिन नॉटिंघमशायर के लिए खूब सारा डोमेस्टिक क्रिकेट खेला था. इस टीम के लिए उन्होंने 700 से ज्यादा मैच खेले, उन्हें शानदार बल्लेबाजी टैलेंट के लिए जाना जाता था. अपने 482 मैचों के फर्स्ट-क्लास करियर में उन्होंने 27,142 रन बनाए. वहीं लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने 485 मैचों में 13,594 रन बनाए. लार्किंस ने अपने डोमेस्टिक करियर में कुल 40,736 रन बनाए, जिनमें उन्होंने 85 शतक और 182 अर्धशतकीय पारी खेलीं.

भारत-इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो उसमें टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला है. इस लेख को लिखे जाने तक केएल राहुल अपना विकेट गंवा चुके हैं. बताते चलें कि टीम इंडिया ने इस मुकाबले से जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है, जबकि टीम में कुल तीन बदलाव हुए हैं. नितीश कुमार रेड्डी, आकाशदीप और वाशिंगटन सुंदर को अंतिम-11 में शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें:

भारत के पहले नेत्रहीन ट्रायथलीट निकेत दलाल की दर्दनाक मौत, जानिए कैसे गई जान



Source


Share

Related post

तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास

तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास…

Share इंग्लैंड ने तीसरे टी20 मैच में भारत को 125 रनों से हरा दिया है. यह अंतर्राष्ट्रीय टी20…
‘मैच वहीं खत्म हो गया था…’, आकाश चोपड़ा ने बताई हार की असली वजह; श्रेयस अय्यर ने भी मानी गलती

‘मैच वहीं खत्म हो गया था…’, आकाश चोपड़ा…

Share Aakash Chopra On IND vs ENG 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5…
ENG vs IND 2nd T20I preview: Samson’s inconsistency, Tilak’s approach under radar

ENG vs IND 2nd T20I preview: Samson’s inconsistency,…

Share With Vaibhav Sooryavanshi breathing down his neck, Sanju Samson will be under pressure to turn the frequent…