• October 6, 2024

भारत ने पाकिस्तान की खड़ी की खटिया, जीत के लिए 106 रनों का लक्ष्य

भारत ने पाकिस्तान की खड़ी की खटिया, जीत के लिए 106 रनों का लक्ष्य
Share

IND vs PAK Women’s T20 World Cup 2024: पाकिस्तान ने भारत को वीमेंस टी20 विश्व कप 2024 में जीत के लिए 106 रनों का लक्ष्य दिया है. टीम इंडिया ने दुबई में खेले जा रहे मुकाबले में अभी तक अच्छा परफॉर्म किया है. उसके लिए अरुंधति रेड्डी ने 3 विकेट झटके. श्रेयंका पाटिल ने 2 विकेट लिए हैं. पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 28 रन निदा डार ने बनाए हैं. उन्होंने 34 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका लगाया है. पाकिस्तान की शुरुआत खराब हुई थी और इसके बाद टीम संभल नहीं सकी.

पाकिस्तान का पहला विकेट गुल फिरोजा के रूप में गिरा. वे जीरो पर आउट हुईं. उन्हें रेणुका सिंह ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद सिदरा अमीन 8 रन बनाकर आउट हुईं. ओपनर मुनीबा अली ने 17 रनों का योगदान दिया. उन्होंने 26 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके भी लगाए. सोहेल महज 3 रन बनाकर आउट हुईं. आलिया रियाज 4 रन बनाकर विकेट गंवा बैठीं. 

फ्लॉप हो गईं पाकिस्तानी कप्तान फातिमा –

पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना भी कुछ खास नहीं कर सकीं. वे 8 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए. तुबा हसन खाता तक नहीं खोल सकीं. निदा डार ने पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 28 रन बनाए. उन्होंने 34 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका लगाया. तुबा हसन जीरो पर आउट हो गईं. सैयदा आरूब 14 रन बनाकर नाबाद रहीं. उन्होंने 17 गेंदों का सामना करते हुए 1 चौका लगाया.

अरुंधति रेड्डी ने भारत के लिए झटके 3 विकेट –

भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा परफॉर्म किया है. अरुंधति ने 4 ओवरों में 19 रन देकर 3 विकेट लिए. वहीं श्रेयंका ने 4 ओवरों में महज 12 रन देकर 2 विकेट लिए. उन्होंने एक मेडन ओवर भी निकाला. रेणुका सिंह ने 4 ओवरों में 23 रन देकर 1 विकेट लिया. दीप्ति शर्मा ने 4 ओवरों में 24 रन देकर 1 विकेट लिया. आशा शोभना को भी एक सफलता हाथ लगी.

यह भी पढ़ें : IND vs PAK Women’s T20WC 2024: पाकिस्तान की फूटी किस्मत! रेणुका सिंह ने पहले ही ओवर में लिया विकेट



Source


Share

Related post

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो…

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच…

Share क्रिकेट में जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होता है तो रोमांच अपने चरम पर…
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा

हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97…

Share क्रिकेट में चोट लगना आम बात है. BCCI ने खिलाड़ियों की चोट प्रबंधन व्यवस्था की सुविधा बेंगलुरु…
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी

वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ…

Share अजीत अगरकर टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर पद से हटाए जा सकते हैं. BCCI उनकी जगह वीवीएस…