• May 20, 2023

पहलवानों के प्रदर्शन पर रोहतक में रविवार को होगी महापंचायत, बनेगी आगे की रणनीति

पहलवानों के प्रदर्शन पर रोहतक में रविवार को होगी महापंचायत, बनेगी आगे की रणनीति
Share

Mahapanchayat On Wrestlers Protest: बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर नया अपडेट आया है. रविवार (21 मई) को रोहतक में महापंचायत का अयोजन होगा, जिसमें खाप पंचायत के प्रमुख भी शामिल होंगे और आगे की रणनीति को लेकर बड़े फैसले लिए जाएंगे.

वहीं, खाप पंचायत का आयोजन भी रोहतक में होना है, जिसमें साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट में से कोई एक रोहतक जाएगा. वैसे साक्षी मलिक के जाने की संभावना ज्यादा है. रोहतक में पहलवानों की ओर से बनाई गई कमेटी के लोग और खाप पंचायत के प्रमुख के साथ समर्थक रहेंगे. ये मीटिंग सुबह 11 बजे होनी है और इसके बाद मीडिया से बातचीत की जाएगी.

जंतर-मंतर पर भी रहेंगे पहलवान

तीन पहलवानों में से एक रोहतक में मीटिंग में शामिल होगा और बाकी पहलवान जंतर-मंतर पर समर्थकों के साथ रहेंगे. भीम सेना की भी जंतर-मंतर पर पहुंचने की बात कही जा रही है. इसके अलावा, 23 मई को शाम 4 बजे इंडिया गेट से प्रदर्शनकारी पहलवान कैंडल मार्च निकालेंगे. पहलवानों के प्रदर्शन के 27 दिन पूरे हो चुके हैं और 23 मई को एक महीना पूरा हो जाएगा. बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम भी रविवार (21 मई) को खत्म हो रहा है. ऐसे में दिल्ली की सीमाओं की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है.

पहलवानों के आरोप पर बृजभूषण शरण सिंह का बयान

वहीं, पहलवानों के आरोप पर बृजभूषण सिंह ने अपने ताजा बयान में कहा है, “मैंने एक दिन कहा था कि हमारी चुनरी में कोई दाग नहीं है और कोई शर्मिंदगी नहीं है, कोई साहस में कमी नहीं है. याद रखना एक दिन आपका ये भाई, बेटा, चाचा सब कुछ हो सकता है लेकिन जो आरोप लगाया है, यह नहीं हो सकता है. मैं पूरा खुल करके नहीं बोल रहा हूं.”

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: ‘खिलाड़ियों की जायज मांग सरकार करे पूरा’, पहलवानों के समर्थन में सचिन पायलट बोले



Source


Share

Related post

‘2-3 दिनों में पूरे देश में….’, मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवा

‘2-3 दिनों में पूरे देश में….’, मौसम विभाग…

Share दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ने के कारण अगले 2-3 दिनों के अंदर ये पूरे देश को…
’12 सालों में पेपर लीक की 90वीं घटना’, कांग्रेस ने BJP को घेरा, दिल्ली में राहुल का हल्लाबोल!

’12 सालों में पेपर लीक की 90वीं घटना’,…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom शिक्षा मंत्री का इस्तीफा और परीक्षा…
यूपी, बिहार, दिल्ली-हरियाणा में होगी मानसूनी बारिश, मुंबई में ‘आफत’, जानें देश का मौसम

यूपी, बिहार, दिल्ली-हरियाणा में होगी मानसूनी बारिश, मुंबई…

Share देशभर के साथ ही राजधानी दिल्ली में भी मानसून की एंट्री हो चुकी है. महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड…