• May 28, 2023

दिल्ली: अलग-अलग थानों में बंद हैं बजरंग-विनेश और साक्षी मलिक, पुलिस ने कहा- ‘कानून का…’

दिल्ली: अलग-अलग थानों में बंद हैं बजरंग-विनेश और साक्षी मलिक, पुलिस ने कहा- ‘कानून का…’
Share

Wrestlers Protest: पहलवान बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद मयूर विहार थाने में रखा हुआ है. बता दें कि आज सुबह लगभग 11:30 बजे जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों ने नए संसद भवन की तरफ कूच करना शुरू किया था, क्योंकि वहां पर पहलवानों द्वारा महिला पंचायत का आयोजन किया गया था. वहीं दिल्ली पुलिस ने उन्हें रुकने की हिदायत दी और ये भी बताया कि आज नए संसद भवन का उद्घाटन समारोह है. 

इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से किसी को भी वहां जाने की इजाजत नहीं है, लेकिन तमाम पहलवान आगे बढ़े और उन्होंने बैरीगेटिंग की 3 लेयर तोड़ दी. इसके बाद पुलिस और पहलवानों के बीच संघर्ष हुआ और फिर पुलिस ने पहलवानों को हिरासत में ले लिया. इस बीच जानकारी मिली है कि, बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक इन सभी को दिल्ली के अलग-अलग जिलों के अलग-अलग थानों में हिरासत में रखा गया है. फिलहाल, पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया है कि इन्हें कब तक छोड़ा जाएगा. वहीं पुलिस ने इतना जरूर कहा है कि प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने कानून का उल्लंघन किया है इसलिए उन पर कानूनी कार्रवाई की गई.

 



Source


Share

Related post

Vinesh Phogat Flags Safety Concerns Ahead Of Gonda Return: ‘If Anything Untoward Happens To Me…’:

Vinesh Phogat Flags Safety Concerns Ahead Of Gonda…

Share Last Updated:May 03, 2026, 14:29 IST Vinesh, who has wrestled in the 50kg and 53kg divisions in…
यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में तेज बारिश और…

Share देशभर में फिर से आंधी-तूफान और भारी बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं. भारत मौसम विज्ञान…
26 साल पुराने केस में तीस हजारी कोर्ट ने सुनाई सजा, CBI अफसर समेत दो अन्य को भेजा जेल

26 साल पुराने केस में तीस हजारी कोर्ट…

Share Tis Hazari Court Verdict: दिल्ली में पूर्व आईआरएस अफसर से मारपीट मामले में तीस हजारी कोर्ट ने…