• December 20, 2023

IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद बेहद निराश हैं फिल साल्ट, शतक जड़ने के बाद बोले- उम्मीद थी कि

IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद बेहद निराश हैं फिल साल्ट, शतक जड़ने के बाद बोले- उम्मीद थी कि
Share

Phil Salt On IPL Auction 2024: मंगलवार का दिन फिल साल्ट के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा. वेस्टइंडीज के खिलाफ फिल साल्ट ने 57 गेंदों पर 119 रन बना डाले. दरअसल, फिल साल्ट ने लगातार दूसरे मैच में शतक का आंकड़ा पार किया. लेकिन मंगलवार का दिन फिल साल्ट के लिए निराशाजनक रहा. आईपीएल ऑक्शन में फिल साल्ट नहीं बिके, किसी टीम ने फिल साल्ट पर बोली नहीं लगाई. वहीं, आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद फिल साल्ट बेहद निराश नजर आए.

‘कोई न कोई टीम मेरे लिए जरूर बोली लगाएगी..’

वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक बनाने के बाद फिल साल्ट ने कहा कि मंगलवार सुबह मेरे लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा. मुझे लग रहा था कि कोई न कोई टीम मेरे लिए जरूर बोली लगाएगी. पिछले साल आईपीएल का हिस्सा था, अच्छा खेला. खैर, इस तरह की चीजें चलती रहती हैं. लेकिन क्रिस वोक्स और गस अटकिंसन जैसे खिलाड़ियों को अच्छी कीमत मिली. इन दोनों के लिए बेहद खुश हूं. क्रिसमस से पहले क्रिस वोक्स और गस अटकिंसन के लिए अच्छी खबर है.

‘जब मेरे लिए टीमों ने बोली नहीं लगाई तो हैरानी हुई, लेकिन…’

फिल साल्ट ने कहा कि जब मेरे लिए टीमों ने बोली नहीं लगाई तो हैरानी हुई, लेकिन ऐसा होता है. उन्होंने कहा कि कोई क्रिकेटर खराब नहीं होता. खासकर, आईपीएल ऑक्शन का हिस्सा होने वाले क्रिकेटर. लेकिन आपको इसके लिए तैयार रहना होता है, ऐसी चीजें चलती रहती हैं. दरअसल, पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स ने फिल साल्ट को 2 करोड़ रुपए में खरीदा था. दिल्ली कैपिटल्स के लिए फिल साल्ट ने 9 मैचों में 163.91 की स्ट्राइक रेट से 218 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें-

IPL 2024 Auction: दिल्ली ने इस अनकैप्ड खिलाड़ी को 7.20 करोड़ में खरीद कर सभी को चौंकाया, सौरव गांगुली को दिखी थी धोनी की झलक

IPL 2024 Mitchell Starc: मिचेल स्टार्क को हर गेंद के मिलेंगे 7.3 लाख रुपये, PSL के सबसे महंगे खिलाड़ी से ज्यादा होगी एक मैच की फीस



Source


Share

Related post

105 पर था एक विकेट, फिर 165 पर ऑलआउट; कोलकाता के सामने SRH की बैटिंग चारों खाने चित्त

105 पर था एक विकेट, फिर 165 पर…

Share सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए हैं. SRH की टीम ने अपने आखिरी…
इन क्रिकेटर्स की शर्मनाक हरकत, बाथरूम में महिलाओं का छिपकर बना रहे थे Video; पुलिस ने पकड़ा

इन क्रिकेटर्स की शर्मनाक हरकत, बाथरूम में महिलाओं…

Share श्रीलंका क्रिकेट से शर्मसार करने देने वाली खबर सामने आई है. पुलिस ने श्रीलंका की अंडर-19 टीम…
सनराइजर्स हैदराबाद ने किया IPL का चौथा सबसे बड़ा रन चेज, 243 रन बनाकर भी हारी मुंबई

सनराइजर्स हैदराबाद ने किया IPL का चौथा सबसे…

Share Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad Match Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा…