• November 3, 2025

कुलगाम में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, जंगलों में दो आतंकवादी ठिकाने तबाह

कुलगाम में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, जंगलों में दो आतंकवादी ठिकाने तबाह
Share


दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान के दौरान दो पुराने आतंकवादी ठिकानों (terrorist hideouts) का भंडाफोड़ किया है. यह ऑपरेशन दामहाल हांजीपोरा के जंगल क्षेत्र में चलाया गया, जहां आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई शुरू की गई. सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स (Rashtriya Rifles) और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया.

अधिकारियों के अनुसार, अहमदाबाद और नेग्रिपोरा के बीच के घने जंगलों में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया, जिसके दौरान दो पुराने ठिकानों का पता चला और बाद में उन्हें नष्ट कर दिया गया. इन ठिकानों से कुछ जरूरी सामान जैसे गैस सिलेंडर, कपड़े और अन्य वस्तुएं बरामद की गई हैं. बताया जा रहा है कि ये ठिकाने काफी समय से उपयोग में नहीं थे, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि इन्हें हाल के महीनों में फिर से सक्रिय करने की कोशिश की जा रही थी.

सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी

फिलहाल बरामद सामान की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन ठिकानों का उपयोग किस संगठन द्वारा किया जा रहा था और क्या इनमें हाल ही में कोई आतंकी ठहरा था. पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है ताकि किसी भी संभावित खतरे या छिपे हुए आतंकवादी को पकड़ा जा सके. सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और आसपास के गांवों में भी जांच बढ़ा दी गई है.

हाल ही में कुपवाड़ा में मारे गए थे दो आतंकी

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हाल ही में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर किया था. यह मुठभेड़ भारत-पाकिस्तान सीमा (LOC) के पास कुंबकड़ी के जंगलों में शुरू हुई थी. आतंकियों ने इलाके में घुसपैठ की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षाबलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस प्रयास को विफल कर दिया.

ये भी पढ़ें-

ED ने अनिल अंबानी ग्रुप की 40 से ज़्यादा प्रॉपर्टी की जब्त, कीमत 3 हजार करोड़ से ज्यादा



Source


Share

Related post

Army raising specialised ‘Baaz Battalions’ for aerial surveillance, drone warfare – The Times of India

Army raising specialised ‘Baaz Battalions’ for aerial surveillance,…

Share NEW DELHI: To boost its surveillance capability, Indian Army is raising ‘Baaz Battalions’ that will provide frontline…
Operation Sheruwali enters Day 7; searches continue in J&K’s Rajouri

Operation Sheruwali enters Day 7; searches continue in…

Share JAMMU: A joint team of the Army, J&K Police and CRPF continued hunting two to three terrorists…
‘डिफेंस फोर्सेज के साथ खड़ी सरकार, उठाते रहेंगे जरूरी कदम’, रक्षा बजट का जिक्र कर बोले PM मोदी

‘डिफेंस फोर्सेज के साथ खड़ी सरकार, उठाते रहेंगे…

Share प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (15 फरवरी 2026) को कहा कि उनकी सरकार रक्षा क्षेत्र को मजबूत…