• January 31, 2026

‘US का अच्छा पार्टनर नहीं भारत’, ट्रेड डील से पहले निक्की हेली के बेटे का एंटी इंडिया पोस्ट

‘US का अच्छा पार्टनर नहीं भारत’, ट्रेड डील से पहले निक्की हेली के बेटे का एंटी इंडिया पोस्ट
Share

निक्की हेली के बेटे ने सोशल मीडिया पर भारत विरोधी पोस्ट किया है. नलिन हेली ने खुद को मेक अमेरिका ग्रेट अगेन के प्रवक्ता के तौर पर पेश करते हुए ये टिप्पणी की है. नलिन ने अपने पोस्ट में कहा कि भारत, अमेरिका का अच्छा दोस्त नहीं है. वह अमेरिका को सस्ता लेबर भेजता है. ईरान से तेल और रूस से हथियार खरीदता है. इसके अलावा नलिन ने भारत सरकार को ‘सस्ती सरकार (Cheap Government)’ कहकर तंज कसा है. 

इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह सिर्फ भारत का मुद्दा नहीं है. अमेरिका को अपने कई तथाकथित दोस्तों के साथ रिश्तों पर फिर से सोचने की जरूरत है. 

नलिन ने सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट किया है?

नलिन ने अपने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा, ‘भारत अमेरिका का अच्छा दोस्त नहीं रहा है. वह अमेरिका को सस्ता लेबर भेजते हैं. ईरान से सस्ता तेल और रूस से सस्ते हथियार खरीदते हैं. उनकी सरकार सस्ती है. यह सिर्फ भारत की बात नहीं है. अमेरिका को अपने कई दोस्तों के साथ रिश्तों पर फिर से सोचने की जरूरत है.’

विवेक रामास्वामी के पुराने वीडियो पर की टिप्पणी

नलिन का बयान ऐसे वक्त आया है, जब अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील निर्णायक मोड़ पर है. नलिन ने विवेक रामास्वामी के पुराने वीडियो के जवाब में इस तरह की भारत विरोधी टिप्पणी की है. इसमें रामास्वामी ने अमेरिका को चीन से अलग करने और भारत के साथ रिश्ते बढ़ाने का समर्थन किया था. विवेक रामास्वामी से ओहियो गवर्नर पद की उम्मीदवारी को लेकर चर्चा में हैं. नलिन उनकी नीतियों के आलोचक माने जाते हैं. 

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

अब इस पर सोशल मीडिया पर यूजर्स की टिप्पणियां सामने आई है. कई यूजर्स का कहना है कि भारत ने कभी अमेरिका से दोस्ती का दावा नहीं किया है. भारत एक तटस्थ देश है. इसके अलावा कई यूजर्स ने नलिन हेली के बयान को उनकी मां निक्की हेली के पिछले बयान से भी जोड़कर देखा है. 

मां निक्की से अलग रुख रखते हैं नलिन हेली

जहां नलिन हेली भारत की आलोचना कर रहे हैं, वहीं उनकी मां भारत को अमेरिका का मित्र मानती रही हैं. हाल ही में जब ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाया था तो निक्की हेली ने कहा कि था कि चीन से मुकाबला करने के लिए अमेरिका को भारत जैसे दोस्त की जरूरत है. हालांकि उन्होंने भारत को नसीहत देते हुए रूसी तेल और टैरिफ पर जल्द से जल्द बातचीत करने को कहा था. 




Source


Share

Related post

BJP issues ‘missing’ Omar Abdullah posters

BJP issues ‘missing’ Omar Abdullah posters

Share SRINAGAR: BJP launched Friday a poster campaign targeting Omar Abdullah while he is reportedly on a private…
Bosch bets on JVs to speed up next-gen mobility push

Bosch bets on JVs to speed up next-gen…

Share BENGALURU: German auto technology supplier Bosch is increasingly looking at partnerships and joint ventures to accelerate development…
Kerala portfolio allocation: CM Satheesan keeps 35 ministries, including finance; Ramesh Chennithala gets home, four other departments

Kerala portfolio allocation: CM Satheesan keeps 35 ministries,…

Share Thiruvananthapuram: Newly sworn-in Kerala Minister Ramesh Chennithala being congratulated by LoP in Lok Sabha Rahul Gandhi during…