• February 22, 2026

जयपुर के आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य, हैरतअंगेज करतबों ने मोह लिया सबका मन

जयपुर के आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य, हैरतअंगेज करतबों ने मोह लिया सबका मन
Share

जयपुर में हुए भारतीय वायु सेना के के एयर शो में एयरफोर्स की सूर्य किरण और सारंग टीम ने हवा में हैरतअंगेज प्रदर्शन किया. जल महल इलाके में हुए एयर शो में झील के पानी के ऊपर एयरफोर्स के प्लेन और हेलिकॉप्टर्स ने प्रदर्शन से सभी मन मोह लिया. सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने लाल और सफेद रंग के हॉक जेट विमानों से प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन देख गदगद हुए लोग

नौ जेट विमान एक साथ हवा में अलग-अलग करतब दिखाते हुए प्रदर्शन कर रहे थे. इन विमान ने 1000 फीट की ऊंचाई पर महज 5 मीटर की दूरी पर 18 डिस्प्ले दिया. इसी तरह सारंग टीम के हेलिकॉप्टर्स ने नाहरगढ़ बेस से उड़ान भरी. पांच हेलीकॉप्टरों ने अलग-अलग तरह के प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत लिया. सूर्य किरण टीम के विमानो ने हवा में तिरंगा पैदा कर लोगों में देश प्रेम का जज़्बा पैदा किया.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सूर्य किरण टीम के 9 में से तीन पायलेट जयपुर के ही रहने वाले हैं. विमानों ने जब तिरंगे की आकृति बनाई तो उस वक्त देर तक तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. ताजमहल की झील में भी सुरक्षा एजेंसी की टीम नाव पर भ्रमण कर रही थी. एयर शो के दौरान पतंगबाजी पर रोक लगी हुई थी. ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया था.

सीएम भजनलाल शर्मा भी रहे मौजूद

एयर शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जल महल इलाके में पहुंचे हुए थे. तकरीबन एक घंटे के एयर शो ने लोगों को रोमांचित कर दिया 
लोग पूरे वक्त तालियां बजाते और मोबाइल फोन पर तस्वीरें लेते हुए दिखाई दिए. यह एयर शो 20 फरवरी को फिर से जयपुर के जल महल पर ही आयोजित किया गया था. एयर शो के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी जल महल पर मौजूद थे. वह भी पूरे वक्त तक रोमांच के साथ एयर शो का आनंद लेते हुए दिखाई दिए.



Source


Share

Related post

Spice Prices: जंग ने बिगाड़ा मसालों का स्वाद! निर्यात ठप होने से जीरा, धनिया-हल्दी के दाम गिरे

Spice Prices: जंग ने बिगाड़ा मसालों का स्वाद!…

Share Spice Prices in India: मिडिल ईस्ट में करीब 40 दिनों तक चले युद्ध और उसके बाद बने…
‘दोष सिद्ध होने से पहले हर…’, उमर खालिद की जमानत को लेकर जयपुर में क्या बोले पूर्व CJI

‘दोष सिद्ध होने से पहले हर…’, उमर खालिद…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI)…
Excise targets drug peddlers as ‘dead drop’ trend soars in Kochi

499 kg of ganja worth around Rs 2.5…

Share The Sujathanagar police on Monday seized 499 kg of ganja from a container lorry during vehicle checking…