• February 25, 2026

नमस्ते मोदी…इजरायल येरूशलम के फ्रंट पेज पर प्रधानमंत्री, नेतन्याहू के देश PM रवाना

नमस्ते मोदी…इजरायल येरूशलम के फ्रंट पेज पर प्रधानमंत्री, नेतन्याहू के देश PM रवाना
Share

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के दौरे के लिए इजरायल के लिए रवाना हो गए हैं . इस बीच उनकी तस्वीर को जेरूसलम पोस्ट पेपर ने फ्रंट पेज पर लगाया है और साथ में नमस्ते मोदी लिखा है. वहीं दौरे से पहले पीएम मोदी ने कहा कि आज और कल इजरायल की राजकीय यात्रा पर रहेंगे. उन्होंने कहा कि भारत और इजरायल के बीच मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी है, जो पिछले कुछ वर्षों में काफी मजबूत हुई है.

पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर आगे लिखा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि इस यात्रा के दौरान वह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बातचीत करेंगे. इस दौरान दोनों रक्षा, कृषि, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, साइबर सिक्योरिटी और व्यापार समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत बनाने के उपायों पर विचार करेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग से भी मुलाकात करेंगे. उन्होंने कहा कि यह बैठक दोनों देशों के बीच उच्च-स्तरीय राजनीतिक विश्वास और साझेदारी को और आगे बढ़ाने का अवसर होगी.

पीएम मोदी इजरायल की संसद को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी इजरायल की संसद नेसेट को भी संबोधित करेंगे. इसे भारत और इजरायल के बीच मजबूत संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों की साझेदारी का प्रतीक बताया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि वह इजरायल में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री के अनुसार, भारतीय समुदाय ने दोनों देशों के बीच मित्रता और सहयोग को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा और गति देने की दृष्टि से अहम मानी जा रही है.

खबर अपडेट की जा रही है….



Source


Share

Related post

‘मैच वहीं खत्म हो गया था…’, आकाश चोपड़ा ने बताई हार की असली वजह; श्रेयस अय्यर ने भी मानी गलती

‘मैच वहीं खत्म हो गया था…’, आकाश चोपड़ा…

Share Aakash Chopra On IND vs ENG 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5…
‘हिंदू धर्म को कमजोर मत समझना’, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का राहुल-अखिलेश पर हमला

‘हिंदू धर्म को कमजोर मत समझना’, BJP अध्यक्ष…

Share भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश…
Inquiry report against Justice Varma will be tabled this session: Om Birla

Inquiry report against Justice Varma will be tabled…

Share Lok Sabha Speaker Om Birla (ANI file photo) Lok Sabha Speaker Om Birla said on Saturday that…