• August 22, 2026

दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत

दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, जो रूट से छिनेगी बादशाहत
Share

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल इतिहास रच सकते हैं. कोलंबो में खेले जाने वाले इस मुकाबले में शुभमन गिल दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच रविवार से कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच में गिल के पास 2 बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा.

शुभमन गिल के नाम हो सकते हैं सबसे ज्यादा शतक

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के मौजूदा साइकल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल अभी संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. गिल और इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने इस साइकिल में पांच-पांच शतक लगाए हैं. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अगर गिल शतक लगाने में सफल रहते हैं, तो वह मौजूदा डब्ल्यूटीसी साइकिल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

इसके साथ ही गिल डब्ल्यूटीसी के इस साइकिल में एक हजार रन पूरे करने से सिर्फ 26 रन दूर हैं. गिल ने अब तक खेले 9 टेस्ट मैचों में 69.57 की औसत से 974 रन बनाए हैं. डब्ल्यूटीसी की मौजूदा साइकल में गिल से आगे जो रूट और हैरी ब्रूक हैं. रूट 1174 और ब्रूक 1147 रन बना चुके हैं. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल अगर कोलंबो में 7 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट में 3 हजार भी पूरे कर लेंगे. गिल ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में खेले 42 टेस्ट मैचों में 2,993 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं.

हालांकि, गॉल में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों ही पारियों में शुभमन गिल का बल्ला खामोश रहा था. पहली पारी में गिल 28 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 16 रन ही बना सके थे. वहीं, दूसरी इनिंग में गिल महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे. ऐसे में भारतीय कप्तान दूसरे टेस्ट में दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे. भारत ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रनों से हराया था. भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने 167 रनों की लाजवाब पारी खेली थी, जबकि गेंदबाजी में मानव सुथार ने 10 विकेट अपने नाम किए थे.

कोलंबो में खेला जाएगा दूसरा टेस्ट

भारत और श्रीलंका के बीच अब दूसरा टेस्ट मैच रविवार, 23 अगस्त से सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 165 रनों से जीत दर्ज की थी. ऐसे में श्रीलंका अब दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी. वहीं टीम इंडिया की नजरें सीरीज जीतने पर रहेंगी. दूसरा टेस्ट भी भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा.  

यह भी पढ़ें-

भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पाचों दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें बारिश होगी या नहीं



Source


Share

Related post

India Vs Sri Lanka Live Score, 2nd Test Day 1: Follow Scorecard And Action From Sinhalese Sports Club

India Vs Sri Lanka Live Score, 2nd Test…

Share India vs Sri Lanka Live Score, 2nd Test Day 1 Today Updates: A confident India take on…
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला

कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव…

Share भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाना है. सीरीज के…
In glory in Galle, it’s time for Team India to iron out the flaws

In glory in Galle, it’s time for Team…

Share India’s captain Shubman Gill congratulates bowler Prasidh Krishna for the dismissal of Sri Lanka’s Niroshan Dickwella during…