• December 5, 2024

‘Apple को छोड़ना होगा मुश्किल’, टिम कुक ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कह दिया कब तक रहेंगे CEO

‘Apple को छोड़ना होगा मुश्किल’, टिम कुक ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कह दिया कब तक रहेंगे CEO
Share

एप्पल (Apple) के CEO टिम कुक (Tim Cook) ने हाल ही में यह खुलासा कर दिया है कि वह दुनिया की इस दूसरी सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी के सीईओ कब तक बने रहेंगे. एक इंटरव्यू में कुक ने कहा कि वह तब तक इस पद पर बने रहेंगे जब तक कि उन्हें नहीं लगता कि अब कंपनी को अलविदा कहने का वक्त आ गया है.  कुक साल 2011 में एप्पल के CEO बने. 

मुझे ये जगह पसंद है : कुक

इंटरव्यू में कुक से सवाल पूछा गया कि वह खुद को कंपनी के CEO के तौर पर कब तक देखते हैं. इसके जवाब में 64 वर्षीय कुक ने कहा कि उनसे ये सवाल पहले भी कई दफा पूछा जा चुका है. उन्होंने कहा, ”पहले से ज्यादा ये सवाल अब मुझसे ज्यादा पूछा जाता है।” कुक ने कहा कि उन्हें यह जगह पसंद है और जब तक उनके जेहन में रहेगा तब तक वह ये काम संभालते रहेंगे. कुक ने कहा, ”इसके बाद मैं जिंदगी के अगले पड़ाव पर फोकस करूंगा.” 

एप्पल को छोड़ना होगा मुश्किल : टिम कुक

टिम कुक ने ये भी कहा कि एप्पल को छोड़ना उनके लिए काफी मुश्किल भरा होगा क्योंकि वह इस कंपनी में लगभग 26 साल से हैं. कुक कहते हैं, ”एप्पल के बिना जिंदगी के बारे में सोचना मुश्किल है क्योंकि मैं 1998 से इस कंपनी से जुड़ा हुआ हूं. अपनी जिंदगी का एक लंबा वक्त मैंने इस कंपनी के साथ तय किया है और मुझे ये बेहद पसंद है.” कुक के CEO रहते हुए एप्पल ने AirPods and Apple Watch जैसे कई सारे प्रोड्क्स लॉन्च किए. 

इन कंपनियों में भी कर चुके हैं काम

CEO से पहले कुक कंपनी चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर का काम संभाल चुके हैं. एप्पल ज्वॉइन करने से पहले कुक Compaq और Intelligent Electronics में भी काम कर चुके हैं.  कुक IBM के साथ भी 12 साल तक जुड़े रहे. 

Financial Deadlines : साल खत्म होने से पहले निपटाएं ये जरूरी काम, नहीं तो देनी पड़ सकती है पेनाल्टी



Source


Share

Related post

घरों से निकला 50 टन पुराना सोना, लोग अचानक बेचने लगे हैं अपने गहने, आपको क्या करना है

घरों से निकला 50 टन पुराना सोना, लोग…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom विशेषज्ञों ने जरूरत के आधार पर…
जींस में छुपा रखा था सवा 3 करोड़ का सोना, एयरपोर्ट पर धरे गए, विदेश से गोल्ड लाने के क्या नियम

जींस में छुपा रखा था सवा 3 करोड़…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom नियम उल्लंघन पर सोना जब्त, जुर्माना…
क्या 30 जून के बाद नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर? जानें क्या है सरकार की नई गाइडलाइन

क्या 30 जून के बाद नहीं मिलेगा गैस…

Share LPG Connection: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर बातचीत आगे बढ़ने के बावजूद खाड़ी…