• August 14, 2023

अफगानिस्तान के होटल में जोरदार ब्लास्ट , तीन की मौत, सात घायल, मचा हड़कंप

अफगानिस्तान के होटल में जोरदार ब्लास्ट , तीन की मौत, सात घायल, मचा हड़कंप
Share

Afghanistan Blast: अफगानिस्तान के खोस्त प्रान्त के एक होटल में सोमवार को एक जोरदार धमाका हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कुल सात लोग घायल हुए हैं. घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. प्रांत के मीडिया कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है. 

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जिस होटल में धमाका हुआ है, वह होटल पाकिस्तानी तालिबान के हाफिज गुल बहादुर गुट के लड़ाकों का ठिकाना था, जहां अक्सर इस गुट के लोग होटल में जाया करते थे. पुलिस के मुताबिक, विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. होटल में हुए धमाके के बाद से पुलिस व्यापक स्तर पर जांच कर रही है. 

विस्फोट के कारणों का नहीं चल पाया पता 

खोस्त में पुलिस प्रवक्ता मुस्तगफिर गुरबाज़ ने कहा कि यह विस्फोट शहर के एक होटल में हुआ, जहां अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के पूर्व उग्रवादियों के गढ़ उत्तरी वजीरिस्तान से आए अफगानी लोग और शरणार्थी अक्सर आते थे. उन्होंने कहा कि अधिकारी यह पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं कि विस्फोट का कारण क्या था और इसके पीछे कौन था.

अफगानिस्तान में आतंकवादी समूह सक्रिय 

बता दें कि होटल जिस इलाके में स्थित था, यहां लंबे समय से इस्लामी आतंकवादियों और उनके दुश्मनों के बीच टकराव रहा है. यहां वर्षों से विभिन्न आतंकवादी समूह सक्रिय हैं.  ऐसे में इस तरह की घटनाएं आये दिन देखने को मिलती रहती हैं. इसके साथ ही अफगानिस्तान में तालिबान के दोबारा सत्ता में वापसी के बाद हिंसा की घटना बढ़ गई हैं. रिपोर्ट के अनुसार, काबुल और आसपास के इलाकों में पिछले 2 साल में 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. 

तालिबान अक्सर दावा करता रहता है कि वे अफगानिस्तान को सुरक्षित बनाने पर लगातार काम कर रहे हैं. हाल के महीनों में इस्लामिक स्टेट की शाखाओं के खिलाफ कई छापे मारे गए हैं. हालांकि इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं. 

ये भी पढ़ें: Pakistan Independence Day: पाकिस्तान के कराची में आजादी के जश्न में की गई हवाई फायरिंग, 1 की मौत 12 घायल



Source


Share

Related post

सेकेंड स्ट्राइक क्षमता की फिराक में पाक, चीन से मांगा एडवांस्ड परमाणु पनडुब्बियां

सेकेंड स्ट्राइक क्षमता की फिराक में पाक, चीन…

Share पाकिस्तान और चीन के बीच एक संभावित रणनीतिक सौदे को लेकर बड़ा दावा सामने आया है. अमेरिका…
जर्मनी से अपने 5000 सैनिक वापस बुलाएगा अमेरिका, मर्ज से बहस के बाद ट्रंप का बड़ा फैसला!

जर्मनी से अपने 5000 सैनिक वापस बुलाएगा अमेरिका,…

Share अमेरिका अपने करीब 5,000 सैनिकों को जर्मनी से वापस बुलाने की योजना बना रहा है. एक वरिष्ठ…
रान के खिलाफ सैन्य संघर्ष को जंग मानने को तैयार नहीं ट्रंप, बताया अब आगे क्या करने वाले हैं?

रान के खिलाफ सैन्य संघर्ष को जंग मानने…

Share अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार  (30 अप्रैल 2026) को ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने…