• February 23, 2023

अमेरिकी पायलट की स्पाई बैलून के साथ सेल्फी ने दुनिया को दिखाया जासूसी का सच

अमेरिकी पायलट की स्पाई बैलून के साथ सेल्फी ने दुनिया को दिखाया जासूसी का सच
Share

US Pilot Captures Chinese Spy Balloon: जासूसी बैलून को लेकर अमेरिका और चीन के बीच विवाद अभी तक बरकरार है. इस बीच चीन की ओर से की जा रही जासूसी का सच दुनिया के सामने आ गया है. अमेरिकी पायलट (US Pilot) की ओर से स्पाई बैलून के साथ ली गई सेल्फी की तस्वीर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक ये तस्वीर 3 फरवरी को ली गई थी, जब चाइनीज स्पाई बैलून (Chinese SPY Balloon) अमेरिकी आसमान में उड़ रहा था.

अमेरिकी विमान के पायलट ने 60,000 फीट की ऊंचाई पर चीन (China) के जासूसी गुब्बारे को देखा था और फिर सेल्फी ली थी.

चाइनीज स्पाई बैलून के साथ सेल्फी

पेंटागन ने एक U2 जासूसी विमान के पायलट की ओर से ली गई एक सेल्फी तस्वीर जारी की. ये विमान इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी सेना की ओर दक्षिण कैरोलिना के तट पर मार गिराए जाने से पहले चीनी जासूसी गुब्बारे पर नज़र रख रहा था. तस्वीर में देखा जा सकता है कि गुब्बारे से पैनल लटक रहे हैं. चीन ने इसे सिविल बैलून बताया था.

फाइटर जेट से मार गिराया गया था बैलून

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक ये तस्वीर 3 फरवरी को फ्लाइट डेक पर एयरमैन ने ली थी, जब गुब्बारा अधिक ऊंचाई पर अमेरिका के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया था. स्पाई बैलून को मोंटाना के ऊपर देखा गया था और अमेरिकी अधिकारियों ने इसे ट्रैक किया था. अमेरिकी वायुसेना ने फिर अटलांटिक महासागर के ऊपर F-22 फाइटर जेट से दागी गई एक मिसाइल के साथ मार गिराया गया था.

अमेरिका-चीन के बीच तल्खी बढ़ी!

ये चाइनीज गुब्बारा करीब 60,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था. राष्ट्रपति जो बाइडेन के अलावा अमेरिकी अधिकारियों ने कहा था कि बैलून उनके देश के बारे में खुफिया जानकारी इकट्ठा कर रहा था, जबकि चीन ने कहा था कि यह एक मौसम का गुब्बारा था और भटककर यूएस हवाई क्षेत्र में चला गया था. अमेरिका की ओर से 4 फरवरी को दक्षिण कैरोलिना के तट पर चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराए जाने के बाद से दोनों देशों के बीच तल्खी बढ़ गई. 

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) ने 18 फरवरी को चीन (China) के टॉप डिप्लोमेट वांग यी से मुलाकात की थी. इस दौरान स्पाई बैलून को लेकर चीन को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा था कि वो दोबारा ऐसी हरकत न करे. वहीं, चीन के भी तेवर तल्ख दिखे थे.

ये भी पढ़ें:

Watch: जो बाइडेन ठीक तो हैं! अमेरिकी राष्ट्रपति का बैलेंस बिगड़ा, एयरफोर्स वन में सवार होने के दौरान फिर लड़खड़ाए

 



Source


Share

Related post

Big Blow To Pakistan & China: US Blocks Bid To List Balochistan Liberation Army Under UN Terror Regime

Big Blow To Pakistan & China: US Blocks…

Share Last Updated:June 06, 2026, 15:01 IST Following the Pahalgam attack and Operation Sindoor, Pakistan intensified efforts to…
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो.

दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी,…

Share राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच (SPIEF) से दुनिया बढ़ती भारत की…
वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार गिराया US का F-15 लड़ाकू विमान! रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?

वॉर में ईरान ने चीनी मिसाइल से मार…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom अमेरिकी अधिकारी दुश्मन की गोलीबारी से…