• April 21, 2026

चीखे चिल्लाए थे, गुस्साया था या डांट लगाई थी? तिलक वर्मा ने बताया क्या बोले थे हार्दिक पांड्या

चीखे चिल्लाए थे, गुस्साया था या डांट लगाई थी? तिलक वर्मा ने बताया क्या बोले थे हार्दिक पांड्या
Share

गुजरात टाइटंस के खिलाफ तिलक वर्मा ने 45 गेंद में 101 रनों की धमाकेदार पारी खेली. हालांकि, तिलक ने शुरुआत बेहद धीमी की थी. एक समय वह 22 गेंद में सिर्फ 19 रनों पर थे, लेकिन फिर कप्तान हार्दिक पांड्या उनपर चीखते चिल्लाते हैं, और फिर तिलक एकदम से रनों की रफ्तार बढ़ा देते हैं. हार्दिक के चिल्लाने के बाद से तिलक 23 गेंद में 82 रन ठोक देते हैं. मैच के बाद तिलक ने बताया कि आखिर कप्तान हार्दिक ने उनसे क्या कहा था. 

जियोहॉटस्टार के ‘गूगल सर्च एआई मोड मैच सेंटर लाइव’ पर तिलक ने कहा, “सब जानते हैं कि हार्दिक भाई बहुत एनर्जेटिक हैं. वह मेरा आत्मविश्वास बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने कहा कि तुम कर सकते हो, तुम करोगे. मैंने उनसे बस शांत रहने के लिए कहा, क्योंकि मुझे ध्यान केंद्रीत करने की जरूरत थी. मैंने उन्हें भरोसा दिलाया कि मैं बाकी सब संभाल लूंगा.”

तिलक ने आगे कहा, “यह टीम और मेरे लिए बहुत जरूरी था. पिछले चार या पांच मैच में, एक बात लगातार मेरे दिमाग में चल रही थी कि मैंने क्रीज पर ज्यादा समय नहीं बिताया था और ज्यादा गेंदों का सामना नहीं किया था, इसलिए मेरा मकसद विकेट पर कुछ समय बिताना और फिर टीम की स्थिति के हिसाब से खुद को ढालना था. मैं शुक्रगुजार हूं कि यह इस तरह से काम कर गया. हालांकि, हमें बहुत आगे के बारे में नहीं सोचना चाहिए और एक बार में एक मैच पर ध्यान देना चाहिए. हर गेम हमारे लिए लगभग नॉकआउट जैसा है. हम जानते हैं कि हम क्या कर सकते हैं. टीम में कई वर्ल्ड कप विनर और अनुभवी खिलाड़ी हैं और हमारे पास जो स्किल्स हैं. अगर हम अच्छा करते हैं, तो हमें कोई नहीं रोक सकता. इसलिए, यह जरूरी है कि हम अपना सिर नीचे रखें और कड़ी मेहनत करते रहें.”

अहमदाबाद की पिच और अपनी पसंदीदा बल्लेबाजी क्रम पर तिलक ने कहा, “जब भी एमआई अहमदाबाद आती है, तो वे आमतौर पर हमें काली मिट्टी वाली विकेट देते हैं, जो थोड़ी धीमी होती है. ऐसा नहीं है कि हमारे बल्लेबाज नहीं खेल सकते. हम जानते हैं कि अगर ज्यादा बाउंस हो तो हम क्या कर सकते हैं. यह धीमी और नीची थी, इसलिए हमें संतुलन बनाना पड़ा और सीधे हिट करने की कोशिश करनी पड़ी. ज्यादा बाउंस नहीं था. मैंने कंडीशन को अच्छी तरह से समझा और सीधे हिट करने का फैसला किया. शुक्र है, मैं कुछ रन बना पाया. मुझे नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना बहुत पसंद है. हालांकि, मैं टीम को जहां भी मेरी जरूरत होती है, वहां बैटिंग करने में खुश हूं. बचपन से ही, मैंने इस तरह से अभ्यास किया है कि मैं किसी भी बल्लेबाजी क्रम पर आत्मविश्वास के साथ खेल सकता हूं, लेकिन अगर कोई मुझसे पूछे, तो मैं हमेशा नंबर तीन कहूंगा.”

यह भी पढ़ें- 

कौन हैं MI के Danish Malewar? क्या है इस क्रिकेटर का धर्म? जानें कैसे IPL में हुई एंट्री




Source


Share

Related post

267 रन का टारगेट 18.4 ओवर में चेज, MI की टीम की चौंकाने वाली हार, वाशिंगटन फ्रीडम ने रचा इतिहास

267 रन का टारगेट 18.4 ओवर में चेज,…

Share मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में ऐसा नजारा देखने को मिला जिसके बारे में शायद…
4 महीने पहले बनी वर्ल्ड चैंपियन, अब लगातार हार से जूझ रही टीम इंडिया… आखिर कहां हो रही चूक?

4 महीने पहले बनी वर्ल्ड चैंपियन, अब लगातार…

Share चार महीने पहले टी20 वर्ल्ड कप जीतकर चैंपियन बनी टीम इंडिया इन दिनों लगातार हार से जूझ…
‘He was not the only one who failed’: Coach says Sanju Samson unfairly singled out after Zimbabwe snub

‘He was not the only one who failed’:…

Share Sanju Samson (Getty Images) NEW DELHI: Sanju Samson‘s childhood coach, Biju George, has strongly criticised the selectors…