• May 13, 2026

ईरान जंग के बीच आज चीन जाएंगे ट्रंप, रवाना होने से पहले की जिनपिंग की तारीफ, जानें क्या कहा

ईरान जंग के बीच आज चीन जाएंगे ट्रंप, रवाना होने से पहले की जिनपिंग की तारीफ, जानें क्या कहा
Share

ईरान से जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज 13 (मई) से 15 मई तक चीन के दौरे पर रहेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दौरे पर ईरान के साथ ताजा हालात पर भी चर्चा हो सकती है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात अच्छी रहेगी. ट्रम्प 2017 के बाद पहली बार बीजिंग में हैं.

ट्रंप स्थानीय समयानुसार, मंगलवार को वाशिंगटन से निकलेंगे. राष्ट्रपति ट्रंप के डेलिगेशन में एप्पल के सीईओ टिम कुक और टेस्ला और स्पेसएक्स के चीफ एलन मस्क के साथ-साथ ब्लैकरॉक, ब्लैकस्टोन, बोइंग, कारगिल, सिटी, सिस्को, कोहेरेंट, जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) एयरोस्पेस, गोल्डमैन सैक्स, इलुमिना, मास्टरकार्ड, मेटा, माइक्रोन, क्वालकॉम और वीजा के सीनियर एग्जीक्यूटिव शामिल होंगे.

क्यों बोले ट्रंप?

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, ‘मैं चीन के अपने दौरे का बहुत इंतजार कर रहा हूं, यह एक शानदार देश है, जहां के नेता राष्ट्रपति शी हैं, जिनका सभी सम्मान करते हैं. दोनों देशों के लिए बहुत अच्छी चीजें होंगी!’ अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ अमेरिका के कई बड़ी बिजनेस हस्तियां भी इस दौरे पर पहुंचने वाली हैं. व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बड़ी अमेरिकी कंपनियों के 17 बड़े कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव भी होंगे.

व्हाइट हाउस की लिस्ट में शामिल एग्जीक्यूटिव के तौर पर ब्लैकरॉक के लैरी फिंक, ब्लैकस्टोन के स्टीफन श्वार्जमैन, बोइंग की केली ऑर्टबर्ग, कारगिल के ब्रायन साइक्स, सिटी की जेन फ्रेजर, सिस्को के चक रॉबिंस, कोहेरेंट के जिम एंडरसन, जीई एयरोस्पेस के एच. लॉरेंस कल्प, गोल्डमैन सैक्स के डेविड सोलोमन, इलुमिना के जैकब थायसेन, मास्टरकार्ड के माइकल मिबैक, मेटा की डिना पॉवेल मैककॉर्मिक, माइक्रोन के संजय मेहरोत्रा, क्वालकॉम के क्रिस्टियानो अमोन और वीजी के रयान मैकइनर्नी शामिल हैं.

ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील…. क्यों बेहद अहम है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?

ट्रंप ने की जिनपिंग की तारीफ

इससे पहले सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति की जमकर तारीफ की. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी चीन यात्रा में ताइवान और ऊर्जा सुरक्षा सबसे बड़े मुद्दे होंगे. ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार अब चीन के साथ ‘बहुत अच्छा काम’ कर रही है. उन्होंने पिछली अमेरिकी सरकारों पर आरोप लगाया कि उन्होंने चीन को अमेरिका का फायदा उठाने दिया.

उन्होंने कहा कि हम बहुत कारोबार कर रहे हैं, लेकिन यह समझदारी वाला कारोबार है. पहले के राष्ट्रपति के समय हमसे कई वर्षों तक फायदा उठाया गया, अब हम चीन के साथ अच्छा काम कर रहे हैं. बातचीत के दौरान ट्रंप ने कई बार शी जिनपिंग की तारीफ की. उन्होंने कहा कि मेरे राष्ट्रपति शी के साथ अच्छे संबंध हैं. मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं और उम्मीद है कि वह भी मेरा सम्मान करते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि प्रेसिडेंट शी हमारी पिछली सरकार का सम्मान नहीं करते थे और उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की भी आलोचना की. ट्रंप ने कहा कि वे (बाइडेन) ठीक से बात भी नहीं कर पाते थे.

तीन दिन के लिए चीन दौरे पर आ रहे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, डेलीगेशन में 17 बड़ी अमेरिकी कंपनियों के CEO शामिल



Source


Share

Related post

US Iran War News LIVE Updates: At Least 4 Killed In US Strikes On Southwest Iran

US Iran War News LIVE Updates: At Least…

Share US Iran War News LIVE Updates: US launched another round of strikes against Iran in the early…
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?

डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर…

Share अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर…
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक…

Share अमेरिका भले ईरान के खिलाफ अपनी रणनीति का खुलासा नहीं कर रहा है, लेकिन अब ये लगभग…