• April 13, 2025

‘जाट’ ने पहले संडे दी ‘छावा’ को मात, कलेक्शन में हुआ इतने प्रतिशत का इजाफा!

‘जाट’ ने पहले संडे दी ‘छावा’ को मात, कलेक्शन में हुआ इतने प्रतिशत का इजाफा!
Share

Jaat Box Office Collection: सनी देओल की जाट 10 अप्रैल को रिलीज हुई तो पहले दिन सिर्फ 9.5 करोड़ रुपये कमाए. साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी की इस फिल्म की इस ओपनिंग को अच्छा माना गया क्योंकि ट्रेड एक्सपर्ट्स और फिल्म क्रिटिक्स के मुताबिक, लगभग इतनी ही ओपनिंग की उम्मीद लगाई गई थी.

हालांकि, दूसरे दिन सिर्फ 7 करोड़ कमाई के बाद तीसरे और चौथे दिन फिल्म की कमाई में बढ़िया इजाफा देखने को मिला. तीसरे दिन तो फिल्म की कमाई 9.75 करोड़ रुपये हो गई और अब चौथे दिन ये कमाई 15 करोड़ पहुंच चुकी है.

जाट ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

जाट ने न सिर्फ साल की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्मों में अपनी जगह (छावा, सिकंदर और स्काई फोर्स के बाद चौथी फिल्म) बनाई बल्कि ये फिल्म इस साल रिलीज हुई 13 बॉलीवुड फिल्मों में से 10 का लाइफटाइम कलेक्शन भी पार कर चुकी है. हालांकि, इसी के साथ फिल्म ने अपने पहले रविवार के कलेक्शन में एक और रिकॉर्ड बना दिया है और छावा को पीछे कर दिया है.

जाट ने दी छावा को ऐसे मात

हमने जाट के ओपनिंग डे कलेक्शन और छावा के ओपनिंग डे कलेक्शन के साथ इन फिल्मों के पहले रविवार के कलेक्शन की तुलना की और उनमें कितने प्रतिशत का उछाल आया ये जानने की कोशिश की. जाट इस मामले में बाजी मारती नजर आई. यहां जानते हैं कैसे

  • छावा ने ओपनिंग डे पर 31 करोड़ रुपये और पहले रविवार के दिन 48.5 करोड़ रुपये कमाए. अगर इन दोनों दिनों में कमाई के प्रतिशत में उछाल देखें तो छावा के कलेक्शन में पहले दिन के मुकाबले रविवार को 56.45% का इजाफा हुआ.
  • अब जाट की पहले दिन की कमाई पर नजर डालें तो ये 9.5 करोड़ रुपये रही. वहीं रविवार को ये कमाई बढ़कर 15 करोड़ (ये आंकड़ा अभी बदल सकता है) हो गई. यानी फिल्म की कमाई में पहले दिन के मुकाबले 57.89% का इजाफा हुआ है.
  • साफ है कि विक्की कौशल की छावा को सनी देओल की जाट के मुकाबले पहले रविवार को लगभग 1 प्रतिशत कम उछाल मिली.

Jaat Box Office Collection: 'जाट' ने दी 'छावा' को मात, पहले संडे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में हुआ इतने प्रतिशत का इजाफा!

जाट के बारे में

मैथ्री मूवी मेकर्स यानी पुष्पा 2 जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले प्रोडक्शन हाउस ने जाट को 100 करोड़ रुपये में बनाया है. फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं. उनके अलावा, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह भी फिल्म में अहम किरदारों में हैं. जगपति बाबू, सैयामी खेर, रेजिना कैसेंड्रा और राम्या कृष्णन ने फिल्म में काम किया है.

 


(नोट- यहां बताए गए बॉक्स ऑफिस से जुड़े आंकड़े सैक्निल्क के मुताबिक हैं. इनमें फेरबदल हो सकता है.)




Source


Share

Related post

बड़े पर्दे पर छाने को तैयार सनी देओल, शुरू हुई ‘बंटवारा 1947’ की एडवांस बुकिंग

बड़े पर्दे पर छाने को तैयार सनी देओल,…

Share Batwara 1947 Advance Booking Open: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को…
‘आवारापन 2’ की रिलीज पोस्टपोन नहीं, इमरान हाशमी ने किया कंफर्म

‘आवारापन 2’ की रिलीज पोस्टपोन नहीं, इमरान हाशमी…

Share बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म…
Yash Chopra replaced Sudesh Berry with Shah Rukh Khan in Darr, says SRK is blessed child of good because he has Gauri putr Ganesh by his side: ‘His wife’s name is..’

Yash Chopra replaced Sudesh Berry with Shah Rukh…

Share Shah Rukh Khan may have made his big-screen debut with Deewana in 1992, but it was his…