• May 8, 2024

कुलगाम एनकाउंटर में ढेर हुआ एक और आतंकी, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता

कुलगाम एनकाउंटर में ढेर हुआ एक और आतंकी, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता
Share

Terrorist Attack News: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार (8 मई) को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक और आतंकवादी को ढेर कर दिया. कुलगाम एनकाउंटर में सुरक्षा बलों को ये तीसरी सफलता मिली है. एक दिन पहले ही सैन्य बलों ने दो आतंकी मार गिराए थे. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले के रेडवानी इलाके में मुठभेड़ स्थल के पास घरों की तलाशी के दौरान वहां छिपे एक आतंकवादी के साथ गोलीबारी हुई है.

जम्मू कश्मीर के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज एक आतंकवादी मारा गया और उसकी पहचान की जा रही है. बता दें कि, बीते दिन मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के वांछित आतंकवादी बासित डार समेत दो उग्रवादी मारे गए थे.

मिली जानकारी के अनुसार, कुलगाम के रेडवान पाईन इलाके में एक सुरक्षाबलों के ज्वाइंट ऑपरेशन में एक और आतंकवादी मारा गया है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है. सोमवार शाम को शुरू हुई चालीस घंटे तक चली मुठभेड़ आज ख़त्म हो गई. फिलहाल, आतंकियों की पहचान सुनिश्चित की जा रही है और इलाके को साफ किया जा रहा है.




Source


Share

Related post

Operation Sheruwali enters Day 7; searches continue in J&K’s Rajouri

Operation Sheruwali enters Day 7; searches continue in…

Share JAMMU: A joint team of the Army, J&K Police and CRPF continued hunting two to three terrorists…
Op Trashi-I: Searches continue in Kishtwar after fresh gunfight | Jammu News – The Times of India

Op Trashi-I: Searches continue in Kishtwar after fresh…

Share JAMMU: Amid heavy snowfall, a joint team of security forces has been combing the dense forests of…
Three terror hideouts busted in J&K’s Kathua | India News – The Times of India

Three terror hideouts busted in J&K’s Kathua |…

Share JAMMU: Security forces have busted three terror hideouts during an ongoing joint operation in J&K’s Kathua district,…