• October 13, 2023

NZ vs BAN: आज वर्ल्ड कप मुकाबले में बारिश का साया! जानिए चेन्नई के मौसम की ताजा अपडेट

NZ vs BAN: आज वर्ल्ड कप मुकाबले में बारिश का साया! जानिए चेन्नई के मौसम की ताजा अपडेट
Share

NZ vs BAN Weather Updates: वर्ल्ड कप 2023 में आज (13 अक्टूबर) न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होगी. यह मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा. मौसम विभाग की मानें तो चेन्नई में आज का मौसम वैसे तो ज्यादातर वक्त साफ ही रहेगा लेकिन यहां कुछ समय के लिए बारिश भी हो सकती है. हालांकि इससे मैच के ज्यादा प्रभावित होने की संभावना नहीं है.

चेन्नई में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक रहने के आसार हैं. वहीं, शाम के वक्त तापमान 28 डिग्री तक गिर सकता है. मैच के दौरान पूरे वक्त आसमान में कभी हल्के तो कभी घने बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश होने की संभावना कम ही है.

अच्छी लय में नजर आ रही न्यूजीलैंड 
वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमों के लिए यह तीसरा मुकाबला होगा. न्यूजीलैंड ने इस वर्ल्ड कप में अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जहां एकतरफा अंदाज में जीते हैं. वहीं, बांग्लादश की टीम को अपने पहले मैच में बड़ी जीत हासिल हुई थी तो दूसरे मुकाबले में उसे करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. 

न्यूजीलैंड ने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को 82 गेंद बाकी रहते 9 विकेट से मात दी थी और फिर नीदरलैंड्स को भी 99 रन से पटखनी दे डाली थी. उधर, बांग्लादेश ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को 92 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से हराया था और दूसरे मैच में इंग्लैंड के हाथों 137 रन से मैच गंवाया था.

जीत की हैट्रिक पर है कीवी टीम की नजर
न्यूजीलैंड आज के मुकाबले में वर्ल्ड कप 2023 में अपनी जीत की हैट्रिक बनाना चाहेगी. वह पिछले दो वर्ल्ड कप से लगातार ऐसा करती रही है. 2015 और 2019 वर्ल्ड कप में भी कीवी टीम ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीते थे. उधर, बांग्लादेश की कोशिश इंग्लैंड से मिली हार को भुलाकर जीत की पटरी पर फिर से लौटने की होगी.

यह भी पढ़ें…

AUS vs SA: ‘खुश हूं कि टॉस हार गया’, मैच जीतने के बाद ऐसा क्यों बोले प्रोटियाज कप्तान?



Source


Share

Related post

IPL 2026 | We didn’t execute our bowling plans, says Jayawardene

IPL 2026 | We didn’t execute our bowling…

Share Rajasthan Royals’ Vaibhav Suryavansh in action against Mumbai Indians at the Barsapara ACA Cricket Stadium, Guwahati, on…
CRICKET | MCA president meets CIDCO chief for proposed 1-lakh capacity stadium

CRICKET | MCA president meets CIDCO chief for…

Share Mumbai Cricket Association president Ajinkya Naik. | Photo Credit: File photo: R.V. MOORTHY The Mumbai Cricket Association’s…
IPL: KKR retire Andre Russell’s No. 12 jersey – here is why | Cricket News – The Times of India

IPL: KKR retire Andre Russell’s No. 12 jersey…

Share KKR’s Andre Russell (PTI Photo/Swapan Mahapatra) NEW DELHI: In a city that worships its cricket heroes, Tuesday…