• May 24, 2023

इमरान खान से अलग होते जा रहे उनके करीबी नेता, फवाद चौधरी ने पार्टी छोड़ी, जानें क्या बताई वजह?

इमरान खान से अलग होते जा रहे उनके करीबी नेता, फवाद चौधरी ने पार्टी छोड़ी, जानें क्या बताई वजह?
Share

PTI Pakistan News: पाकिस्तान में इमरान खान (Imran Khan) अकेले पड़ते जा रहे हैं. उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के 3 और बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है. इनमें इमरान की करीबी सहयोगी रहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिरीन मजारी, खान के फाइनेंसर फैयाज-उल-चौहान और चौधरी फवाद हुसैन शामिल हैं.

फवाद चौधरी ने आज बुधवार (24 मई) को ट्वीट कर कहा, “मेरे पहले के बयान जिसमें मैंने 9 मई की घटनाओं की स्पष्ट रूप से निंदा की थी, उस पर आगे बढ़ते हुए अब मैंने राजनीति से ब्रेक लेने का फैसला किया है, इसलिए मैंने पार्टी के पद से इस्तीफा दे दिया है और मैं इमरान खान से अलग हो रहा हूं.”

बता दें कि फवाद चौधरी इमरान खान की सरकार में सूचना मंत्री थे. उनका कार्यकाल 14 अप्रैल 2021 से 10 अप्रैल 2022 तक रहा था. हाल ही में उन्हें पाकिस्तानी पुलिस ने तब गिरफ्तार किया था, जब 9 मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हिंसा और आगजनी हुई थी. उन पर PTI वर्कर्स को हिंसा के लिए भड़काने का आरोप लगा. पुलिस को देखकर वह कार से उतरकर चुपके से कहीं भाग रहे थे, तभी उनकी गिरफ्तारी हुई. इसके बाद उनके सुर बदल गए.

11 केसों में आरोपी हैं फवाद हुसैन
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) से अलग होने तक फवाद के खिलाफ पाकिस्तान में 11 केस चल रहे थे, जिनमें से एक केस नल की चोरी से जुड़ा हुआ है. माना जा रहा है कि उनके उूपर सत्ता का दवाब था, इसलिए उन्होंने इमरान की पार्टी छोड़ दी है. कई जानकारों का कहना है कि इससे इमरान का हौसला टूटेगा. अब तक उनके कई सहयोगी उनका साथ छोड़ चुके है।.

यह भी पढ़ें: Pakistan Army Vs PTI: इमरान बोले- मेरी पार्टी को फौज के सामने करके खत्म करना चाहती है शहबाज हुकूमत, जो जुल्म अब हो रहा ऐसा पहले कभी नहीं हुआ




Source


Share

Related post

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom सेना के खंडन के बाद वजाहत…
Why has Pakistan’s Arshad Nadeem decided to skip Lausanne Diamond League?

Why has Pakistan’s Arshad Nadeem decided to skip…

Share Arshad Nadeem (AFP Photo) Pakistan’s Olympic javelin champion Arshad Nadeem will not compete at the Lausanne Diamond…
Two Pakistanis, one Indonesian killed in Houthi attack on cargo ship in Bab el-Mandeb

Two Pakistanis, one Indonesian killed in Houthi attack…

Share 3 crew members killed in Houthi attack on ship in Bab al-Mandeb, report (Representational Image) Houthi militants…